Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिव्यांगों पर की फूलों की बारिश, बांटे उपकरण, दी करोड़ों की सौगात

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने विधानसभा क्षेत्र के बुधनी नगर पहुंचे। इस दौरान उनकी भव्य अगवानी की गई। हैलीपेड पर भाजपा नेताओें ने उनकी भव्य अगवानी की। इसके बाद मुख्यमंत्री बुधनी में लगाए गए दिव्यांग शिविर में पहुंचे औैर दिव्यांगजनोें पर फूलों की बारिश की। इसके बाद उन्होेंने वहां मौैजूद दिव्यांगजनोें को सहायक उपकरणोें का वितरण किया। साथ ही अधिकारियों कोे निर्देश भी दिए कि कोई भी दिव्यांग ऐसा न रहे, जिसे ये उपकरण नहीं मिले हो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र कोे 1007 करोड़ 22 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात के साथ मेडिकल कॉलेज की सौैगात भी दी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज सहित कई निर्माण कार्योें का भूमिपूूजन किया। मेेडिकल कॉलेज 714 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 284 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से भैरूंदा-रेहटी नेशनल हाईवे तथा 8 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रेलवे अंडर ब्रिज का भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर उन्होेंने कहा कि बुधनी विधानसभा को विकास का मॉडल बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po službi vrnem utrujen, pripravim preprosto jed iz svežih sestavin, ki nasiti in ne obteži. Takšne okusne navade je vredno podrobneje raziskati. Ne verjemite mitu o jabolku Cvrtje ali pečenje? Tokrat poskusi lažjo pot z zelenjavo, začimbami in kančkom domišljije.