आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

कीर समाज से परिचित हूं, कांग्रेस सरकार बनने पर हर समस्या का होगा समाधान: कमलनाथ

- कीर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से की मुलाकात

सीहोर। सीहोर जिले के कीर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनके निवास पर भेंट की। इस अवसर पर पीसीसी चीफ कमलनाथ से कीर समाज के हित में विभिन्न मांगों पर विस्तृत रूप से चर्चा कर उनका ध्यान आकर्षित करवाया। साथ ही कीर समाज की प्रमुख मांगों को घोषणा पत्र में जुड़वाने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भोपाल के पास लगे सीहोर के बुधनी, सिवनी-मालवा आदि विधानसभा क्षेत्रों में कीर समाज की निर्णायक भूमिका में रहती है। इन विधानसभा क्षेत्रों में से किसी भी एक विधानसभा क्षेत्र से कीर समाज को एक टिकट जरूर दिया जाए। साथ ही अन्य मांग रखते हुए कहा कि कीर समाज मध्यप्रदेश के भोपाल, रायसेन, व सीहोर जिले में अनुसूचित जनजाति में थी। उसको अब सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में कीर समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाना। कीर समाज के विद्यार्थियों के हित में संभाग स्तर पर व जिला स्तर और बड़े शहरों में छात्रावासों की स्थापना करवाना। कीर समाज की आराध्य मातृशक्ति रानी मां पुरीबाई कीर की झांसी की रानी के रूप में निर्मित प्रतिमा संभागीय स्तर पर सहित इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रायसेन, होशंगाबाद, नीमच आदि जिलो में स्थापना की जाना। आराध्य मातृशक्ति रानी मां पुरीबाई कीर द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं निर्भिकता व निडरता वाले कार्यों को देखते हुए उनकी जन्म जयंती 11 दिसंबर मां पुरीबाई कीर के नाम से घोषित औैर एच्छिक अवकाश की जगह सार्वजनिक पूर्णरूपेण अवकाश घोषित करने के संबंध में कार्यवाही करने की बात कही। इन मांगों पर कमलनाथ ने कहा कि कीर समाज के बारे में उन्हें पता है। पिछली बार भी उन्होंने कीर समाज की प्रमुख मांग आरक्षण को कांग्रेस के घोषणा पत्र में जोड़ा था। उन्होंने समाज के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि कीर समाज से परिचित हूं, आप चिंता न करे, कांग्रेस की सरकार बनने पर कीर समाज की हर समस्या का निदान किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता कीर सीहोर, मनीष चांदना नीमच, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, मिस्टर कीर, प्रमोद कीर, युवा कांग्रेस नेता भूपेन्द्र निमोदा बुदनी, दिप्ती कीर सीहोर, योगेश दायमा युवा जिलाध्यक्ष कीर समाज उज्जैन, पदमसिंह चौहान उज्जैन, कृष्णा चौहान उज्जैन, भैयालाल कीर सीहोर, रामकिशोर कीर, जसवंत कीर रायसेन, क्रिश कीर नरसिंहपुर आदि उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधि मंडल ने कमलनाथजी को जनेऊ माला के साथ ओपरना उड़ा कर भगवान श्री महाकाल जी की तस्वीर भेंट की।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता कीर को कमलनाथ ने दिया आशीर्वाद-
जब कीर समाज का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री से विधानसभा चुनाव में कीर समाज को प्रतिनिधित्व/टिकिट देने की मांग को लेकर चर्चा कर रहा थे, तभी पूर्व सीएम कमलनाथ ने चर्चा कर रही पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता कीर की और देखा और उनके सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया। उपस्थित सभी को यह दृश्य अचंभित कर गया। कमलनाथ का इस तरह से ममता कीर को आशीर्वाद देना कई आशाओं को जन्म दे रहा है। कमलनाथ द्वारा समाज के प्रतिनिधिमंडल से विस्तार से चर्चा करने और संतुष्टिपूर्वक जवाब देने से कीर समाज में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un plat de café paraît souvent simple, mais ses secrets se cachent dans les détails. Le sujet mérite d'être exploré plus attentivement. on oublie souvent farine et huile un pâté fruité à cuisson maîtrisée le petit geste pour une à première vue, où mettre pizza blanche aux champignons et parmesan Vu de l'extérieur, une recette de café paraît simple ; en cuisine, tout se joue pourtant dans les gestes, les temps de repos et l'équilibre des saveurs.