Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बरगी और तवा डेम के 13-13 गेट खोले गए

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नागरिकों से प्रभावित क्षेत्रों में नही जाने की अपील की

सीहोर। लगातार वर्षा के चलते बरगी डेम तथा तवा डेम के गेट खोले गए हैं। इससे नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। नर्मदा नदी के बढ़ते जल स्तर को दृष्टिगत रखते हुए सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने समस्त नागरिकों से प्रभावित क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की है। उन्होंने सभी नागरिकों से नर्मदा तट के घाटों से उचित दूरी बनाए रखने के लिए कहा है। तवा परियोजना के कार्यपालन यंत्री वीके जैन ने बताया कि तवा डैम के कैचमेंट में लगातार भारी वर्षा हो रही हैं। इसके चलते तवा डैम के 13 गेट 20-20 फीट तक खोले गए हैं, जिससे लगभग 11328 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। यह यह पानी लगभग 12 बजे जिले के बुधनी घाट पहुंचेगा। जिससे बुधनी घाट सहित सभी घाटों पर नर्मदा नदी का जलस्तर अधिकतम 962 फीट बढ़ने की संभावना हैं। इसी प्रकार बरगी बान्ध जबलपुर का वर्तमान लेवल 422.85 मीटर है। जो एफआरएल से अधिक है और निरंतर बढ़ रहा है। बान्ध के कैचमेंणट एरिया मे विगत 48 घण्टे में 79 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। शुक्रवार शाम 5 बजे 3288 क्यूमेक जल की निकासी 13 गेटों (औसत उँचाई 1.65उ) से की जायेगी। जिसका पानी लगभग 36 घंटे में बुधनी पहुंचेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.