Newsमध्य प्रदेशसीहोर

भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ: सीहोर जिले से उमड़ा सैलाब, गांव-गांव में पहुंची बसें

सीहोर। भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होेने के लिए सीहोेर जिले से भी कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान सीहोेर नगर सहित श्यामपुर, दोराहा, आष्टा, इछावर, बुधनी, भैरूंदा, रेहटी तहसील एवं तहसील की ग्राम पंचायतोें से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नेता सहित आमजन बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे। इससे पहले सुबह से ही सीहोर जिले के भाजपा नेताओं की अगुवाई में लोग हाथोें में भाजपा का झंडा थामे नरेंद्र मोेदी की जय-जयकार करते हुए बसों में बैठकर भोपाल के लिए रवाना हुए। महाकुंभ में शामिल होने के लिए गांव-गांव मेें बसें लगाई गईं थीं। भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियोें को इसकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं थीं। जिले की ग्राम पंचायतोें एवं गांव-गांव में लोग महाकुंभ में शाामिल होने पहुंचे। इस दौरान सीहोेर हलचल की टीम भी मैदान में डटी रहीं।
सरपंचोें की अगुवाई में रवाना हुए ग्रामवासी –
सीहोर जिले की करीब सभी ग्राम पंचायतों से कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होेने के लिए लोग पहुंचे। इस दौरान बुधनी विकासखंड, सीहोर विकासखंड, आष्टा विकासखंड सहित जिलेभर की ग्राम पंचायतों से लोग भोपाल पहुंचे। बुधनी विकासखंड की ग्राम पंचायत सगोनिया से सरपंच प्रतिनिधि गोपाल मुकाती की अगुवाई में बड़ी संख्या में ग्रामवासी बसों में बैठकर भोपाल के लिए रवाना हुए।
भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा के नेतृत्व में भोपाल पहुंचे हजारों कार्यकर्ता
राजधानी के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के नेतृत्व में सीहोर विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। इससे पहले बड़ी संख्या में सीहोेर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव से कार्यकर्ता सीहोेर पहुंचे। यहां पर भाजपा नेता श्री अरोरा ने सभी कार्यकर्ताओं की अगवानी की। इसके बाद बसों में बैठकर सभी कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। भाजपा नेता श्री अरोरा ने कहा कि भाजपा केे पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में सीहोर विधानसभा क्षेत्र से हजारोें की तादाद में कार्यकर्ता जंबूरी मैदान पहुंचे। यहां पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा केे राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त किया है और अब सभी भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए मैैदान में उतरेंगे। इससे पहले श्री अरोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता हाथोें में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी की तकती थामेें जय-जयकार के नारों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Μια γυναίκα βρήκε ένα δυσοίωνο σημείω Αναζητώντας 3 διαφορές σε Ένα παζλ για όσους έχουν εξαιρετική όρ-5 Ένας διανοητικός τιτάνας βρίσκει Ένα πολύ δύσκολο παζλ για έξυπνους ανθρώπους