Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

अपने अंदर के रावण का भी करें दहन, तभी साकार होगा सच्चा सनातनी होने का अर्थ: पंडित प्रदीप मिश्रा

- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व: जसपाल सिंह अरोरा

सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के नेतृत्व बालबिहार मैदान पर दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। बालबिहार मैदान पर गत करीब 30 वर्षों सेे दशहरा का आयोजन होता आ रहा है। इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पंडित प्रदीप मिश्रा भी शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ रावण दहन करने सेे ही काम नहीं चलेगा। सभी को अपने अंदर के रावण का भी दहन करना पड़ेगा, उसे जलाना होगा, तभी सच्चा सनातनी होने का अर्थ भी साकार होगा। इस अवसर पर भाजपा नेता श्री अरोरा ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होेता है दशहरा पर्व, इसलिए इस पर्व कोे प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। उन्होेंने कहा कि जिस तरह से रावण की बुराइयों का अंत करके भगवान श्रीराम ने रामराज्य की स्थापना की थी। उसी प्रकार हम सभी को भी अपने अंदर केे रावण का अंत करना चाहिए और सच्चा सनातनी सिद्ध करना चाहिए। सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। आज हमारे युवा पश्चिमी सभ्यता को अपनाकर गर्व महसूस करते हैैं, लेकिन अब समय आ गया है कि हम सभी को इस पश्चिमी सभ्यता कोे छोड़कर हमारे सनातन धर्म की ओेर लौटना चाहिए। इससे पहले पंडित प्रदीप मिश्रा, भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा, पंडित गणेश शर्मा सहित उपस्थित अन्य साधु-संतों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा-अर्चना करके दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
यहां 30 वर्षों से मनाया जा रहा है दशहरा पर्व-
प्रतिवर्षानुसार इस बार भी सीहोर में दशहरा पर्व धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नगर के बालबिहार मैदान पर भी गत 30 वर्षों से दशहरा पर्व के दौरान रावण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जा रहा है। यह आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत, नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के नेतृत्व में आयोजित होेता है। इस बार भी आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गईं थीं। इसके लिए समिति बनाई गई थी। दशहरा पर्व के दौरान भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने श्रीराम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमानजी की आरती की एवं इसके बाद रावण दहन किया गया। इससे पहले नगर में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमानजी की भव्य झांकी निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल बालबिहार मैदान पर पहुंची। बड़ी संख्या में नगरवासी रावण दहन को देखने के लिए पहुंचे। दशहरा उत्सव के लिए आयोजन समिति अध्यक्ष आशीष गेहलोत को बनाया गया था तो वहीं राम बारात अध्यक्ष नीरज ताम्रकार एवं स्वागत अध्यक्ष आशीष गुप्ता को बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Ranní káva: unik z ospalosti nebo Kočičí mozky v akci: Mohou domácí Kvasnicový lektvar na zeli: obří vidličky, které omráčí Kolik prášků skutečně potřebujete do prádla: Varování: Váš oblíbený zdravý zvyk v Jak rozlišit Tři kouzelné Okouzlující sklon: Tajemství Tajemství dokonalé Je polevka zkazena? 3 kuchyňské triky, Česnekový obrázek na posteli magických 20 gramů Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.