Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीएम शिवराज ने प्रदेश, पत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय एवं कार्यकर्ताओं ने बुधनी में संभाला चुनावी मैदान

बुधनी विधानसभा में भाजपा का चल रहा प्रचार-प्रसार, घर-घर पहुंच रहे हैं भाजपा नेता, कार्यकर्ता

सीहोर। विधानसभा चुनाव के लिए जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की विधानसभा सीटों पर मोेर्चा संभाल रखा है तो वहीं उनकी बुधनी विधानसभा में उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान एवं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मैदान संभाल रखा है। युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान बुधनी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बैठकें कर रहे हैं तो वहीं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह नेे भी बुधनी विधानसभा के आदिवासी गांव मथार, जमोनिया एवं आंवलीघाट में पहुंचकर जनसंपर्क किया। श्रीमती साधना सिंह ने आंवलीघाट पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान वे महिलाओं से मिली एवं उनको भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओें के बारे में बताया। साथ ही उनकी कुशलक्षेम भी पूछी। इस मौके पर साधना सिंह नेे उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि घर-घर में भाजपा सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। हर घर से कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि बुधनी विधानसभा उनका परिवार है और वे एक बार फिर से अपने लाडले मुख्यमंत्री के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए आईं हैं। इस दौरान भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, महिला मोर्चा की पदाधिकारी सहित मंडल केे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्षों ने भी संभाला मोर्चा-
भाजपा के मंडलों के मंडल अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी घर-घर पहुंचकर भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिना रहे हैैं। इस दौरान वे भाजपा केे लिए आशीर्वाद भी मांग रहे हैं। यहां बता देें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले दिनों बुधनी विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अब वेे चुनाव तक बुधनी विधानसभा में नहीं आएंगे। यहां पर उनकेे कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेंगे
गांव-गांव, गली-गली घूम रहा प्रचार रथ-
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रचार रथ भी चलाए जा रहे हैं। ये प्रचार रथ बुधनी विधानसभा के गांव-गांव, गली-गली में घूमकर प्रचार कर रहे हैं। इन प्रचार रथों के साथ में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का समूह भी साथ में चल रहा है। इस दौरान घर-घर पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केे लिए आशीर्वाद मांगा जा रहा है। बकतरा से लेकर गोपालपुर तक कार्यकर्ताओें की फौज प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है।
कार्तिकेय सिंह चौहान ने ली बैठक –
सीएम पुत्र युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान रेहटी तहसील के चकल्दी पहुंचे। यहां पर उन्होंने भाजपा नेताओें, कार्यकर्ताओें के साथ बैठक की एवं चुनावी तैैयारियोें को लेकर चर्चा की। इस दौरान चकल्दी मंडल की महिला मोर्चा टीम भी मौजूद रही। चकल्दी मंडल में महिला मोर्चा सहित कार्यकर्ताओें ने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार की कमान संभाल रखी है। सभी गांव-गांव, घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करनेे में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po službi vrnem utrujen, pripravim preprosto jed iz svežih sestavin, ki nasiti in ne obteži. Takšne okusne navade je vredno podrobneje raziskati. Ne verjemite mitu o jabolku Cvrtje ali pečenje? Tokrat poskusi lažjo pot z zelenjavo, začimbami in kančkom domišljije.