धर्म

कब मनाएं दीपावली, कब होगी पूजा, जानिए….

हिन्दू धर्म का सबसे अपेक्षित त्यौहार दीपावली महोत्सव सभी को पसंद होता है और इस पूरे महोत्सव के दौरान बाजारों, मंदिरों और घरों की सजावट देखने वाली होती है। दीपावली महोत्सव में मुख्यतः 5 पर्व मनाए जाते हैं। इसकी शुरुआत धनतेरस फिर छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी), दीपावली, गोवर्धन पूजा और आखिर में भैया दूज का त्यौहार मनाया जाता है। दीपावली महोत्सव के सभी पर्वों की तिथियों और शुभ मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र शास्त्री कॉलोनी सीहोर के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा…
इस वर्ष पंचांग के अनुसार दीपावली का उत्सव 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी गणेश पूजन शाम 5.18 बजे से 7.14 बजे तक रहेगा। दीपावली व लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल शाम 5.34 से रात 8.13 तक रहेगा। वर्ष लगन शाम 5.50 से रात 7.47 तक, सिंह लगन मध्य रात्रि 12.20 से 2.36 तक, शुभ चौघड़िया शाम 5.42 से 7.20 तक, अमृत चौघड़िया शाम 7.20 से 8.57 तक, चर चौघड़िया रात 8.57 से 10.34 तक लक्ष्मी पूजन के लिए अति उत्तम मूहर्त रहेंगे।
गोवर्धन पूजा 2023 –
13 नवंबर को सोमवती अमावस्या होने के कारण, इस वर्ष गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 6.15 बजे से 8.25 बजे तक रहेगा।
भाई दूज 2023-
हिन्दू पंचांग के अनुसार भैया दूज का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भैया को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 12.46 बजे से 2.56 बजे तक रहेगा। मुहूर्त के दौरान अपने भाई का तिलक करें और रक्षा सूत्र बांधें।
पंडित सौरभ गणेश शर्मा ज्योतिषाचार्य बालाजी ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र शास्त्री कॉलोनी सीहोर 9229112381

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Flirtanje ali prijateljstvo: Kako razlikovati Najbolj mikrobov Hitri in okusni zajtrk brez Raziskava: Koliko otrok v Ukrajini trpi za Skriti načini varčevanja denarja: Lavash brez naužitja: recept za okusen Kako ohraniti hrustljava zelenjava: tri tedne sveže