धर्म

14 नवंबर का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्य स्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव।

वृषभ राशि : पराक्रम में वृद्दि होगी। कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।

मिथुन राशि : समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठा सकते हैं। उचित होगा कि सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं।

कर्क राशि : कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा, प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव हैं। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।

सिंह राशि : धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लोग से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

कन्या राशि : वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं हैं।

तुला राशि : आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बड़ें, अत: सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

वृश्चिक राशि : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गम्भीर रखें। ध्यान रहे आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें।

धनु राशि : रुके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

मकर राशि : नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो आज आ सकता है। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के बावजूद अनुकूल फल प्राप्त होने में शंका है।

कुंभ राशि : राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

मीन राशि : आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य के साथ और इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं।

यदि आपको ज्योतिष परामर्श, सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, कुंडली समाधान, वास्तु एवं अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य
संपर्क: 9669282874, 9200382100, 9827128576

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se tudi vi sprašujete, kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj premišljenimi sestavinami je to mogoče, podrobnosti pa je vredno raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih Na prvi pogled se zdi priprava zdravih jedi zahtevna, vendar nekaj preprostih sestavin hitro ustvari okusen, uravnotežen obrok.