Newsमध्य प्रदेशसीहोर

15 जनवरी से 29 फरवरी तक चलाया जाएगा राजस्व अभियान

- ग्रामों में दी जाएगी पटवारी द्वारा बी-1 एवं आरसीएमएस की जानकारी

सीहोर। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने जिले में 15 जनवरी से 29 फरवरी चलाए जाने वाले राजस्व महाअभियान की जानकारी देते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी कार्यवाहियां समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, वंदना राजपूत, डिप्टी कलेक्टर तन्मय वर्मा, मनीष शर्मा सहित सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित थे। जिले के राजस्व न्यायलयों में लंबित प्रकरणों (नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलख दुरस्ति इत्यादि) का समय सीमा में निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरनीम, पीएम किसान एवं समग्र का आधार से ई-केवाइसी और खसरे की समग्र, आधार से लिंकिंग सहित आमजन की राजस्व से संबंधित अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण के संबंध में निर्देश दिए।
इस संबंध में अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने बताया कि राजस्व अभियान 15 जनवरी से 29 फरवरी 2024 तक चलाया जाएगा। राजस्व अभियान के अंतर्गत राजस्व रिकार्ड का वाचन पटवारी द्वारा किया जाना है और खसरा, बी-1 का ग्राम में वाचन, समग्र ई-केवाईसी तथा खसरे की समग्र, आधार से लिंकिंग, आरसीएमएस पर प्रकरण दर्ज कराना, आरसीएमएस पर दर्ज प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण, अभियान अवधि में 06 माह से अधिक के दर्ज लबिंत प्रकरणों एवं का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। इस महाअभियान अवधि में प्राप्त अविवादित प्रकरणों एक माह में शत-प्रतिशत निराकरण किया जायेगा। उत्तराधिकार नामांतरण का प्रमाण पत्र 29 फरवरी तक प्रदाय करना है। सीमांकन, नक्शा तरमीम- खसरे पर बटांकन होना परंतु नक्शे पर नहीं होना, खसरा नंबर का एक से अधिक बार होना, खसरे मे बटांकन होना एवं नक्शे में नहीं होना, शामिल खसरे को भिन्न किया जाना आदि शामिल है। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व महा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार, सतत भ्रमण, अभियान की सतत समीक्षा, अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व अभियान में जिला स्तर पर समन्वय के लिए संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को नोडल एवं विजय सराठिया, अधीक्षक भू-अभिलेख, को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button