Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री के भूसा गौदाम में लगी भीषण आग, 100 टन भूसा जलकर हुआ खाक

लोगों में मची अफरा-तफरी, देर शाम तक नहीं हो सका आग पर काबू

सीहोर। जिले की इछावर तहसील के गांव कांकरखेड़ा स्थित अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री के भूसा गोदाम में सोमवार सुबह अचानक से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम से उठती लपटें और धुएं के गुब्बार कई किमी दूर से ही दिखाई दे रहे थे। आग के कारण गोदाम में रखा करीब 100 टन भूसा जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है। आग का विकराल रूप देखकर आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के वरिष्ट अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही आग पर काबू पाने के लिए भोपाल, सीहोर, नसरूल्लागंज, जावर, आष्टा, कोठरी सहित अन्य शहरों से दमकल की 10 गाड़ियों को बुलवाकर आग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग नहीं बुझ पाई। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
धुएं का गुब्बार देखकर लोग सहमें-
सीहोर-इछावर के बीच स्टेट हाइवे पर कांकरखेड़ा स्थित अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री के समीप बने भूसे के गोदाम में सोमवार को अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे लोगों को गोदाम से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते धुएं के गुब्बार और आग की लपटें भीषण रूप धारण कर चुकी थी। सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौजूद संसाधनों से आग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद घटना स्थल पर सीहोर, आष्टा, जावर, कोठरी, इछावर, भैरूंदा, भोपाल आदि शहरों से दमकल की करीब 10 गाड़िया बुलानी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद भी गोदाम की आग को नहीं बुझाया जा सका। जानकारी के अनुसार गोदाम में करीब 100 टन भूसा एवं अन्य संसाधन रखे हुए थे, जोकि आग से जलकर खाक हो गए हैं।
आग की भयावहता से ग्रामीणों में मचा हड़कंप –
गोदाम में लगी अचानक भीषण आग से रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के क्षेत्र एवं रहवाासी घरों में फैले धुएं से लोग कई घंटों तक दहशत में रहे। आग की भयवहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गोदाम से उठते धुएं के गुब्बार और लपटे कई किमी दूर से ही दिखाई दें रही थी।
इनका कहना है-
गोदाम में आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल प्रशासन आग पर नियंत्रण करने की मशक्कत में जुटा हुआ है। मामले की विस्तृत जांच की जाएंगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
– जमील खान, एसडीएम इछावर, जिला-सीहोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Интересные и полезные лайфхаки, вкусные рецепты и советы по огородничеству - всё это вы найдете на нашем сайте. Мы делимся с вами лучшими способами упростить повседневные задачи, приготовить вкусные блюда и вырастить обильный урожай на вашем садовом участке. Заходите к нам и узнайте много интересного! Du behöver superkrafter för Tandläkaren varnar En robot satte världsrekordet i att lösa Rubiks En utmanande hastighetsutmaning: hitta den Kan du avslöja en kille's romantiska val på Bara personer med örnöga kan Идеи для удобного хранения кухонных принадлежностей, вкусные рецепты шведской кухни и советы по уходу за огородом – всё это вы найдете на нашем сайте. Мы делимся лайфхаками, помогающими сделать повседневные дела проще и удобнее, а также делимся секретами успешного выращивания овощей и фруктов. Погрузитесь в мир шведских традиций и получите полезные советы для уюта и комфорта в доме.