Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर जिला यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव सहित कई कांग्रेस नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा

कांग्रेस बोली- ये लोकतंत्र की हत्या है, दबाव बनाकर कराया जा रहा ज्वाईन

सीहोर। कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने की कड़ी में अब सीहोर जिले में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अब सीहोर जिला यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव (राजू) सहित करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की है। इधर बुधनी विधानसभा के भैरूंदा के कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा का दामन थाना है। सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि राजकुमार यादव के साथ भाजपा का दामन थामने वालों में प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय पटेल गोरखपुर, विशाल खंडेलवाल, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष भैरूंदा अभिषेक पटेल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश मालवीय लाड़कुई, रामेश्वर पटेल, ओम दरबार भादाकुई, ब्लाक उपाध्यक्ष रितेश यादव राला, श्यामलाल मीणा गुलरपुरा, निर्मल पटेल राला, आलोक यादव राला, जिला महासचिव सत्यनारायण यादव, जिला सचिव कपिल शर्मा, जिला महासचिव आशीष पटेल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सीहोर जिले के सभी भाजपा नेताओं ने सभी नव आगंतुकों का स्वागत किया।
लगातार छोड़ रहे पार्टी-
कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले कई नेता ऐसे हैं, जिनकी दो-दो पीढ़ियां कांग्रेस पार्टी की सेवा करने में खप गई, लेकिन अब वे पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। बुधनी विधानसभा के भी ऐसे कई नेता हैं, जिन्होंने जीवनभर से कांग्रेस पार्टी में रहकर राजनीति की, लेकिन अब वे पार्टी को छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।
सांसद, जिलाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष रहे मौजूद-
भैरूंदा के कांग्रेस नेताओं ने भोपाल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर भाजपा का दामन थामा। इस दौरान श्री चौहान ने उन्हें भाजपा का डुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई एवं स्वागत किया। इस दौरान विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद भैरूंदा के अध्यक्ष मारूति शिशिर सहित अन्य नेता, पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भैरूंदा के कई वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में और भी कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे।


ये बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती-
कांग्रेस कमेटी सीहोर के जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं पर व्यवसायिक रूप से दबाव बनाया जा रहा है। ये खेल पूरे मध्यप्रदेश में चल रहा है। जिस तरह से भाजपा लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है, लोकतंत्र को खत्म कर रही है इसका जबाव हमारे प्रदेश की जनता जल्द ही देगी।
ये बोले विक्रम मस्ताल शर्मा-
कांग्रेस के युवा नेता एवं विधानसभा में प्रत्याशी रहे विक्रम मस्ताल शर्मा का कहना है कि जिस तरह से भाजपा कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर उन्हें भाजपा ज्वाइन करा रही है, ये उचित नहीं है। लोकतंत्र की हत्या करके भाजपा क्या साबित करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी ने देश को दिशा दी। आज जो भाजपा अपनी वाहवाही करा रही है, इसकी नींव रखने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया था। भाजपा के जो लोग ऐसा कर रहे हैं और जिन स्कूलों में पढ़े हैं उन स्कूलों को बनवाने का काम भी कांग्रेस की सरकार में हुआ था।
ये बोले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
भैरूंदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवीसिंह थारोल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेताओं पर दबाव डालकर उन्हें पार्टी ज्वाइन करवा रही है। स्वार्थ के वशीभूत कई नेता भी भाजपा में जा रहे हैं। ये सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ο ασύλληπτος κλέφτης: μόνο ένας λαμπρός "Βρείτε 3 διαφορές σε μια Βρίσκοντας μια ψεύτικη αρκούδα σε 5 δευτερόλεπτα Πού βρίσκονται οι Ποιος δραπέτευσε από τη φυλακή; Μόνο οι... Όλοι βλέπουν τον ελέφαντα Μπορείτε να καταλάβετε σε 5 δευτερόλεπτα: Μια οδηγία για Σε ποιον ανήκει η γάτα: Ποια είναι η διαφορά μεταξύ των δύο σκύ - Κρίσιμες