Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

बुधनी विधानसभा का रण… दावेदारों की तैयारी, इस बार किसकी बारी…?

भाजपा के वरिष्ठ नेता आसाराम यादव ने पेश की दावेदारी, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष को सौंपा बायोडाटा के साथ आवेदन, - पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, गुरूप्रसाद शर्मा, कार्तिकेय सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद भैरूंदा के अध्यक्ष मारूति शिशिर भी हैं टिकट के प्रबल दावेदार

सुमित शर्मा, सीहोर।
9425665690

सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भले ही अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन दावेदारों की दावेदारी सामने आने लगी है। बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा से कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष मप्र वन विकास निगम गुरूप्रसाद शर्मा, युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद भैरूंदा के अध्यक्ष मारूति शिशिर, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष आसाराम यादव के नाम प्रबल दावेदारों की सूची में हैं। हालांकि इनके अलावा भी कई अन्य नामों की भी चर्चाएं हैं। इधर दावेदारों की सूची में शामिल वरिष्ठ नेता आसाराम यादव ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपनी दावेदारी पेश करते हुए भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा को बायोडाटा के साथ अपना आवेदन पत्र भी सौंपा है। इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी के साथ में कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बुधनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद खाली हुई है। अब इस सीट पर उपचुनाव भी प्रस्तावित है। हालांकि अभी उपचुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन संभावनाएं जताई जा रही हैं कि जल्द ही तारीखों का ऐलान हो सकता है। इससे पहले बुधनी विधानसभा सीट के लिए भाजपा से कई दावेदारों की तैयारियां चल रही हैं। प्रबल दावेदारों में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक के नाम भी शामिल हैं तो वहीं कई युवा नेताओं की भी इस सीट से प्रबल दावेदारी है।

चल रही जमावट, हो रहे शक्ति प्रदर्शन-

बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर दावेदारों की चुनावी जमावट भी जारी है तो वहीं इस समय शक्ति प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। दावेदारों द्वारा कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। यही कारण है कि क्षेत्र में चुनावी माहौल भी बनने लगा है। पिछले दिनों बुधनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत, सत्कार में बैनर प्रदर्शन हुआ तो वहीं पिछले दिनों जन्माष्टमी के दौरान भी भैरूंदा में भव्य चल समारोह निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर उपचुनाव में टिकट के लगभग सभी दावेदारों ने उपस्थिति भी दर्ज कराई। अब बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। एक तरफ जिला भाजपा द्वारा बैठकें लेकर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं तो वहीं बूथ, मंडल स्तर पर भी बैठकों का दौर चलने लगा है। दावेदारों में शुमार आसाराम यादव ने भी आंवलीघाट शक्ति केंद्र की बैठक पानगुराड़िया में ली।

कांग्रेस में भी पेश होने लगी दावेदारी, प्रबल दावेदारों में विक्रम मस्ताल शर्मा का नाम सबसे आगे-
बुधनी विधानसभा के उपचुनाव के लिए जहां भाजपा में दावेदारों की दावेदारी सामने आने लगी है तो वहीं कांग्रेस में भी दावेदार पीछे नहीं है। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ जहां उपचुनाव में भी प्रबल दावेदार हैं तो वहीं अन्य नेताओं की भी सुगबुगाहट शुरू होने लगी है। विक्रम मस्ताल शर्मा लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे यहां के लोगों के सुख-दुख में शरीक हो रहे हैं। वे लगातार क्षेत्र के अहम मुद्दों को भी उठा रहे हैं। गौवंश, सड़क, भ्रष्टाचार सहित कई अन्य प्रमुख मुद्दों पर उन्होंने शासन, प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। वे क्षेत्र के लोगों की भी पसंद बने हुए हैं। विधानसभा चुनाव में वे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस से प्रत्याशी थे और उन्होंने 60 हजार से अधिक वोट प्राप्त किए थे। वे विधानसभा चुनाव के बाद से ही लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं एवं संगठन को भी मजबूती देने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se tudi vi sprašujete, kako pripraviti obrok, ki je hkrati okusen, hranljiv in preprost? Z nekaj premišljenimi sestavinami je to mogoče, podrobnosti pa je vredno raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih Na prvi pogled se zdi priprava zdravih jedi zahtevna, vendar nekaj preprostih sestavin hitro ustvari okusen, uravnotežen obrok.