भोपालमध्य प्रदेश

वीडी शर्मा, दो केंद्रीय मंत्री भी विस्तारक के रूप में जनता के बीच पहुंचे

भोपाल
भाजपा के बूथ विस्तारक के रूप में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत केंद्र व राज्य सरकार के 22 मंत्री गांवों और शहर के बूथों पर पहुंचे हैं। विस्तारक के रूप में आज मुख्यमंत्री चौहान सोनकच्छ विधानसभा के टोंकखुर्द नगर मंडल के बूथ पर एवं प्रदेश अध्यक्ष शर्मा पन्ना विधानसभा के गुन्नौर मंडल के बूथ पर पहुंचे। प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सुसनेर विधानसभा के सुसनेर मोडी मंडल में पहुंचे हैं।

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अंबाह विधानसभा में, फग्गन सिंह कुलस्ते डिंडोरी विधानसभा में बूथ विस्तार का काम कर रहे हैं। शिवराज कैबिनेट के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भोपाल, तुलसी सिलावट सांवेर विधानसभा के पालिया मंडल, जगदीश देवड़ा मल्हारगढ विधानसभा, भूपेन्द्र सिंह खुरई विधानसभा के मालथौन मंडल, कमल पटेल हरदा विधानसभा के हंडिया मंडल, गोविन्दसिंह राजपूत सागर विधानसभा के तालचीनी गांव मंडल, बृजेन्द्रप्रताप सिंह पन्ना विधानसभा के पन्ना नगर मंडल, डॉ. प्रभुराम चौधरी सांची विधानसभा के देवनगर मंडल, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा में विस्तारक का काम कर रहे हैं।

इसी प्रकार मंत्री प्रेमसिंह पटेल कुक्षी विधानसभा के डही मंडल, ओमप्रकाश सखलेचा जावद विधानसभा, उषा ठाकुर महू विधानसभा के मेजी माहेश्वरी मंडल, अरविन्द भदौरिया अटेर विधानसभा के अटेर मंडल, डॉ. मोहन यादव उज्जैन विधानसभा के माधवनगर मंडल, हरदीप सिंह डंग सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ मंडल, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव बदनावर विधानसभा, भारत सिंह कुशवाह ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के उटीला रोटा मंडल, इंदर सिंह परमार होशंगाबाद विधानसभा, रामखेलावन पटेल अमरपाटन विधानसभा, रामकिशोर कांवरे परसवाडा विधानसभा के लामटा डूठी मंडल में, सुरेश धाकड पोहरी विधानसभा के बैराढ तोडा मंडल एवं ओपीएस भदौरिया मेहगांव विधानसभा के मानहढ मंडल में पहुंचकर बूथ विस्तारक अभियान में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kuka on tuo outo mies: Yllättävän vaikea ongelma: sinun on löydettävä perhonen lehmien joukosta. Leijonien erottaminen: teräväkatseisuus avain nopeaan vastaukseen Puluma niile, Kvassin löytäminen 7 sekunnissa: haastava optinen harha Yksinkertainen älykkyystesti: Löydä oudon virhe sakura-puistossa 5 Salapoliisin arvaamaton paljastus: Pöllöjen 3 tärkeintä eroa Ongelma niille, joilla on uskomaton näkökyky: Ota haaste Metsurin älykkyystesti: mikä menee pieleen? Epätavallinen ongelma: löydä 3 У людей с орлиным зрением, можно найти иголку за 12 Haukansilmäiset ihmiset ratkovat haastavan Ylittäin haastava älykkyystestipalapeli: löydä parit 9 sekunnissa. Maatalousyrittäjän vaimon 19 sekunnin mysteeri: ratkaiseminen vaikeaa