Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मुख्यमंत्री ने की जनकल्याण पर्व की तैयारियों की समीक्षा, विधायक, नपा अध्यक्ष, कलेक्टर-एसपी हुए वीसी में शामिल

सीहोर। शासन के निर्देशानुसार युवा, नारी, किसान तथा गरीबों के कल्याण एवं विकास के लिए प्रदेश में 11 दिसंबर 2024 से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 26 जनवरी 2025 तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निवास स्थित समत्व भवन से वीसी के माध्यम इस जनकल्याण पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। सीहोर कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष से विधायक सुदेश राय, नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर प्रवीण सिंह तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला वीसी में सम्मिलित हुए।
उल्लेखनीय है कि इस जन कल्याण पर्व के अंतर्गत सरकार द्वारा महिला, किसान, युवा और गरीब इन 04 आधारभूत स्तंभों के कल्याण सहित विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत भारत सरकार और राज्य सरकार की शत प्रतिशत सैचुरेशन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं तथा लक्ष्य प्रदान की गई योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही योजनाओं से वंचित एवं पात्र हितग्राहियों का घर-घर सर्वे कर चिन्हांकन किया जाएगा तथा शिविर लगाकर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। वीसी में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला पंचायत सीईओ नितिन टाले, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Návod na nákup Talianskeho slova acquistare od BeBest: Všetko, čo 10 vecí, ktoré muži skutočne potrebujú vo vzťahu a ako Objednávanie pizze Lekári varujú: Vylúčte tento obľúbený orech zo svojej Nová alternatíva k posilňovni: Pamäťová pena: fungovanie a 10 nevyvratiteľných znakov toho, že vaša manželka je Najhorší spôsob varenia zemiakov Samoobjavovanie a udržanie lásky vo vzťahoch: cesta k sebe Štyri dôvody vädnutia vašich georgín: Analyza odborníkov Ako efektívne liečiť Ako urobiť Ako prežiť horúčavu v byte bez klimatizácie: Tajomstvo šťavnatej kapusty: Ako Účinné čistenie kuchynských skriniek s 3 jednoduché cvičenia na rýchle odstránenie