Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर: अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर किए दर्शन, साल की शुरूआत

- सीहोर के श्रीगणेश मंदिर, कुबेरेश्वर धाम, मां बिजासन धाम सलकनपुर सहित कई धार्मिक स्थलों पर पहुंचे लोग

सीहोर। अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन सीहोर जिले के धार्मिक स्थलों पर खासी तादाद में लोग पहुंचे। सीहोर स्थित चिंतामन श्रीगणेश मंदिर, कुबेरेश्वर धाम, पंचामा स्थित सद्भावना की प्रतीक माता मंदिर व दरगाह, सलकनपुर स्थित मां बिजासन धाम, आंवलीघाट, टपकेश्वर सहित कई अन्य धार्मिक स्थानों पर दिनभर लोगों की भीड़ जमा रही। साल के पहले दिन भगवान के दर्शन करके लोगों ने दिन की शुरूआत की। सलकनपुर, सीहोर, श्रीगणेश मंदिर में बड़ी तादाद में लोग पहुंचे, इसके चलते कई बार जाम की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने मोर्चा संभाले रखा।
अंग्रेजी नववर्ष का पहला दिन बुधवार से शुरू हुआ। इसके कारण लोग बड़ी संख्या में चिंतामन श्रीगणेश के दरबार में पहुंचे। सुबह 5 बजे से ही वहां पर लोगों की लाइन लग गई। दर्शनार्थियों का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। लोगों को तीन से चार घंटे तक लंबी कतार में दर्शन के लिए लगना पड़ा, जिसके बाद दर्शन हुए। भोपाल, सीहोर, आष्टा सहित दूर-दूर से भी लोग दर्शन के लिए यहां पहुंचे। नए साल के पहले दिन बुधवार को गणेशजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। दोपहर 12 बजे महाआरती हुई।
कुबेरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब –
जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वरधाम पर हर साल की तरह इस साल भी नूतन वर्ष के पहले दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी के अलावा गादी के दर्शन किए। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को गुड़, देशी घी से निर्मित करीब 70 क्विंटल से अधिक खिचड़ी का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने व्यास गादी के दर्शन किए। मंदिर में देश के कोने-कोने से दर्शन करने वाले आते है जिससे शहर के सभी होटल और रेस्टोरेंट आदि बुक है। विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को तड़के से ही दर्शन के लिए धाम के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी रही। नववर्ष पर सुख समृद्धि की कामना लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

जिंद बाबा की दरगाह व माता मंदिर पर हुआ भंडारा –

भोपाल-इंदौर पुराने हाईवे पर स्थित जिंद बाबा की दरगाह व माता मंदिर पर हर साल की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मंदिर व दरगाह पर पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालु की भीड़ के कारण पुराने इंदौर-भोपाल हाईवे पर और हाउसिंग बोर्ड रेलवे क्रासिंग पर कई बार जाम के हालत बने।

सलकनपुर में उमड़ा भक्तों का सैलाब –

मां बिजासन धाम सलकनपुर में नए साल के पहले दिन करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चना के साथ दर्शन किए, वहीं प्रसिद्ध तीर्थ स्थल आंवलीघाट पर भी नर्मदा स्नान दान करने वाले लोगों की

भीड़ रही। दोनों ही तीर्थ एक ही रास्ते पर पड़ने के कारण सलकनपुर से होशंगाबाद, भोपाल, नसरुल्लागंज मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लगी थी, जिससे जाम के हालात बनते रहे। हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभाले रखा, जिसके कारण लोगों को परेशानियां नहीं आईं। सलकनपुर में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। यहां पर सड़क मार्ग पर भी कई बार जाम की स्थिति बनी। इसी तरह कई श्रद्धालु टपकेश्वर महादेव मंदिर तक भी पहुंचे एवं दर्शन किए। जिले के अन्य धार्मिक स्थानों पर भी दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.