Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ सीहोर के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए नरेंद्र यादव, जिला कार्यकारिणी घोषित

रेहटी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया के मार्गदर्शन में प्रदेश महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने सीहोर जिला इकाई की घोषणा की है। इसमें सीहोर जिला अध्यक्ष पद पर नरेंद्र यादव की नियुक्ति की गई है। कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वर वैष्णव को बनाया गया है। इसके साथ ही 25 अन्य सदस्यों की घोषणा भी की गई है, जिसमें उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, योगेश राजपूत, अमित शर्मा, श्याम शर्मा सलिल, अनिल राठौड़ को बनाया गया है। महासचिव पद पर गजराज सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष दिनेश रघुवंशी, सचिव सुनील कसेरा, अमित तिवारी, रोहित पवार, राजेश ठाकुर, भोपाल पालीवाल, आशीष श्रीवास्तव को बनाया गया है। संयुक्त सचिव केएल चौहान, जितेंद्र पंवार, सतीश जोशी, अंतिम श्रीवास्तव को बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्यों मैं सर्वेश चौहान, राकेश बैरागी, संतोष मीणा, जितेंद्र शर्मा, पीयूष बिल्लौर, शंभू सिंह राजपूत को मनोनीत किया है। सभी की नियुक्ति पर सीहोर जिलेभर के पत्रकारों ने बधाई, शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kdo je ogrožen zaradi nošenja sončnih očal: pomembnost zaščite Naključno prizadeti: 6 starševskih