Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सेमलपानी आगजनी: अधिकारी-नेताओं की पहल से जुटाई सामग्री, पीड़ितों में बांटी

रेहटी। तहसील के ग्राम सेमलपानी में हुई आगजनी की घटना के बाद अब हादसे में अपना सब कुछ गवां चुके पीड़ितों की सहायता के लिए सामग्री जुटाई गई है। यह मदद की पहल रेहटी तहसीलदार भूपेंद्र कैलासिया, रेहटी नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल सहित अन्य अधिकारियों एवं नेताओं द्वारा की गई। इसके बाद कई समाजसेवी, राजनीति से जुड़े लोगों ने मदद के तौर पर अनाज, बर्तन, किराना सामान सहित अन्य प्रकार की सामग्री भेंट की। इस सामग्री को आगजनी के पीड़ितों में बांटा गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दोपहर में करीब 3 बजे ग्राम सेमलपानी निवासी धरम सिंह पिता राधेलाल, रघुवीर पिता धरम सिंह, धनपाल पिता राधेलाल, भरत पिता राधेलाल, भगवती पिता राधेलाल, दुबे सिंह पिता राधेलाल, नबूसिंह पिता चेतराम, परमल पिता नबूसिंह, अनूप पिता बाबूलाल, रामेश्वर पिता शंभू, जीवन पिता रामेश्वर, बलराम पिता शंभू, नारायण पिता शंभू, राजकुमार पिता बलराम के मकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इन घरों को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। इसके कारण इन लोगों के मवेशी बांधने के बाड़े भी जलकर खाक हो गए तो वहीं इनके मवेशियों की भी आग से मौतें हो गई। घरों में रखा सामान भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही रेहटी नगर परिषद की फायर बिग्रेड को सेमलपानी भेजा गया। इस दौरान आसपास के गांवों से भी पानी के टैंकरों को बुलाया गया। कड़ी मषक्कत के बाद दमकल एवं टैंकरों से आग को बुझाया गया। हालांकि इस दौरान मकान पूरी तरह से जल गए एवं घरों में रखा सामान सहित मवेषियों को भी नुकसान हुआ। आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार भूपेंद्र कैलासिया, नायब तहसीलदार युगविजय सिंह यादव, थाना प्रभारी राजेश कहारे, आरआई, पटवारी सहित अन्य अमला भी सेमलपानी पहुंचा। पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार किया गया। अब पीड़ितों को जल्द ही आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
घटना बेहद दुखद है, जल्द मिले आर्थिक सहायता: विक्रम मस्ताल शर्मा
ग्राम सेमलपानी में हुई आगजनी की घटना के बाद कांग्रेस नेता, प्रदेश सचिव एवं प्रदेश यूथ कांग्रेस के सह प्रभारी विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने भी ग्राम सेमलपानी पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की एवं स्थिति का जायजा लिया। विक्रम मस्ताल शर्मा ने कहा कि आगजनी की घटना बेहद दुखद है। इस घटना में कई परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई है तो वहीं उनके मवेशियों की भी मौतें हुईं हैं। घटना से पीड़ितों का सब कुछ जलकर नष्ट हो गया है। ऐसे में प्रशसन से अपील है कि वे जल्द से जल्द पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं क्षेत्रीय सांसद से भी अपील की है कि वे भी पीड़ितों की मदद के लिए सहायता उपलब्ध कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.