Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली और समृद्ध भारत के रूप में विकसित हो: शिवराज सिंह चौहान

- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ में धर्मपत्नी साधना सिंह, बेटा कार्तिकेय, बहु अमानत भी कर रहे पदयात्रा

सीहोर। पांव-पांव वाले भैया केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ में विकसित भारत संकल्प पदयात्रा पर निकले हैं। इसकी शुरूआत बुधनी विधानसभा के लाड़कुई से हुई। पहले दिन पदयात्रा लाड़कुई से शुरू होकर छिदगांव मौजी तक पहुंची। इसके बाद 26 मई को पदयात्रा छिदगांव मौजी से भैरूंदा पहुंचेगी। यहां पर यात्रा का समापन किया जाएगा। इस बार पांव-पांव वाले भैया शिवराज सिंह चौहान के साथ में उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह, बेटा कार्तिकेय सिंह चौहान एवं बहु अमानत भी साथ में पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत, सत्कार किया जा रहा है तो वहीं केंद्रीय मंत्री लोगों से मुलाकात करके उनसे संवाद भी कर रहे हैं। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग उनके साथ में चल रहे हैं। यात्रा शुरू करने से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से लाड़कुई पहुंचे। यहां पर उनका भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने लाड़कुई में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद किया। इस दौरान वे कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री का लक्ष्य है हमारा देश विकसित भारत का रूप ले-
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि हमारा देश विकसित भारत का रूप ले। एक ऐसा भारत जहां बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, उन्नत कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य सहित सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों। प्रधानमंत्री श्री मोदी का प्रयास है कि हमारा भारत जल्द से जल्द एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली और समृद्ध भारत के रूप में परिवर्तित हो। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ये आज का भारत है जो कहता कि हम किसी छेड़ते नहीं और अगर कोई हमें छेड़े तो हम उसे छोड़ते नहीं। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब हमारे भारत का प्रत्येक गांव विकसित होगा तो हमारा भारत भी विकसित होगा। सरकार शहरों को विकसित करने के साथ ही गांवों को भी विकसित कर रही है, क्योंकि गांवों को विकसित किए बिना विकसित भारत का सपना पूर्ण नहीं हो सकता। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने का आशय एक ऐसे भारत से है, जहां प्रत्येक व्यक्ति के पास अच्छा रोजगार हो, अच्छी आमदनी हो, महिलाएं सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने कहा कि एक विकसित भारत के निर्माण के लिए सरकार के साथ-साथ जनता का सहयोग बहुत आवश्यक है। इस देश की जनता के सहयोग के बिना विकसित भारत के सपने को साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर देश का प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र को विकसित बनाने में योगदान दे तो आसानी से हम अपने देश को विकसित बना सकते हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाए, जल का संरक्षण करें और देश के विकास में योगदान दें। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने किसानों, स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों, पीएम विश्वकर्मा योजना, आवास योजना, मुद्रा योजना के हितग्राहियों से चर्चा की।
पदयात्रा में साथ चला नेताओं, कार्यकर्ताओं का हुजूम-
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिवार के साथ में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का हुजूम भी साथ चल रहा है। केंद्रीय मंत्री एवं उनके परिवार का जगह-जगह स्वागत, सत्कार भी किया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान लोगों से मुलाकात कर रहे हैं तो वहीं उनसे चर्चा करके योजनाओं से मिलने वाले लाभ भी जान रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के साथ में केंद्रीय कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कृषि वैज्ञानिक भी हैं, जो किसानों से चर्चा करके उन्हें उन्नत खेती के बारे में बता रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने किया हितग्राहियों से संवाद-
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़कुई से विकसित भारत संकल्प पदयात्रा की शुरूआत की। इसके बाद उनका काफिला भादाकुई की तरफ बढ़ा। इससे पहले रास्ते में कृषक संगोष्ठी और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय योेजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया एवं उनसे जाना कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिलने में कोई दिक्कत, परेशानियां तो नहीं आई। इस दौरान हितग्राहियों ने बताया कि केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार की योजनाओें के कारण उनका जीवन ही पूरी तरह से बदल गया। अब वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे रहे हैं तो वहीं योजनाओें का लाभ लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर कर रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने हितग्राहियों का संवाद कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, रोजगार एवं स्वरोजगार योजना के संबंध में संवाद कार्यक्रम, जल एवं स्वच्छता चौपाल कार्यक्रम, युवा संसद कार्यक्रम, जल संरक्षण कार्यक्रम सहित अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया एवं संवाद किया।
अनुसूचित जनजाति समुदाय के नागरिकों से की चर्चा –
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के दौरान अनुसूचित जनजाति समुदाय के नागरिकों से चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं से विभिन्न योजनाओं जैसे पीएम सोलर योजना, स्वरोजगार योजना, आवास योजना सहित अनेक योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना, इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जनजाति के सभी नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सुलभ और आसान प्रक्रिया निर्धारित की जाए, ताकि सभी को आसानी से योजनाओं का लाभ ले सकें। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्घ्त करने वाली जनजातीय समुदाय की बेटियों को सम्मानित भी किया।
विकास कार्यों की नहीं आने दी जाएगी कमी –
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी विधानसभा में पहले भी विकास कार्यों की कमी नहीं होने दी और आगे भी यहां पर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे अपने साथ में कृषि अधिकारियों सहित कृषि वैज्ञानिकों को भी लेकर आए हैं, ताकि किसानों को उन्नत खेती के बारे में बताया जा सके। पदयात्रा के दौरान क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, अजा वित्त निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल अरोरा, सलकनपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, रघुनाथ सिंह भाटी, भाजपा के लाड़कुई मंडल अध्यक्ष पवन मीना, भैरूंदा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, भैरूंदा नगर परिषद अध्यक्ष मारूति शिशिर, रेहटी नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के अध्यक्ष मनोहरलाल माहेश्वरी, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, कलेक्टर बालागुरू के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी भैरूंदा दीपक कपूर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
केंद्रीय कृषि मंत्री महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल-
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के दौरान ग्राम भादाकुई में आयोजित महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और बहनों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से आज बहनें आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसके साथ ही लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो रही है। सरकार का निरंतर यह प्रयास है कि जो महिलाएं अभी तक लखपति दीदी की श्रेणी में नही आई हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द लखपति दीदी बनाया जाए। सरकार स्व सहायता समूहों के माध्यम से निरंतर महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक महिला को लखपति दीदी बनाना है। इसके बाद निरंतर विकास करते हुए करोड़पति दीदी भी बनाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम भादाकुई की सभी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्व सहायता समूहों में जोड़ा जाएं, ताकि वे जल्द से जल्द लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि जब बहनें लखपति बनेंगी और गरीबी से मुक्त होंगी तभी सही अर्थ में विकसित भारत का निर्माण होगा। इस अवसर पर कई महिलाओं ने स्व सहायता समूह के माध्यम से अपने लखपति दीदी बनने तक के सफर के बारे केंद्रीय कृषि मंत्री एवं सभी से चर्चा और अपने अनुभव साझा किए। केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस अवसर पर सभी बहनों को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को पुरस्कार प्रदान सम्मानित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak uvařit dokonalé těstoviny: 5 jednoduchých triků od našich kuchařů" "Nejlepší způsoby, jak udržet svůj oheň na grilu dostatečně horký" "10 výhodných tipů pro efektivní zavlažování vašeho zahrady Narození v těchto 4 dnech budou mít v pozdějším životě Uzený bůček omeleta v housce - recept na dokonalý Salát s grapefruitem, červenou Vlastnosti Jáka Odborníci na výživu jmenovali 8 nejlepších potravin pro kontrolu Jak těžké je milovat takové ženy: 5 chování, které odpuzuje Pracovní dovolená není luxus, ale zdravotní Osvobození od zbytečných věcí: Vytvoření chachapuri Nejlepší maso pro správný Nalijte sklenici do Tento nápoj zachrání vaše ledviny před Jakou roli hraje hudební Jak vybrat a Nová doporučení kardiologů týkající se Jednoduchý recept na rybí Jahodový pudiňk s Chcete žít jednodušeji a užít si každodenního života plnými doušky? Navštivte náš web plný užitečných rad a tipů na usnadnění každodenních činností, zajímavé recepty a užitečné články o zahradničení. Najdete zde vše, co potřebujete k tomu, abyste si užívali každou chvíli a měli zdravý a plnohodnotný život. Přijďte a objevte svět lifestylových hacků, kuchařských tipů a zahradnických nápadů s námi!