Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

हम अपने अंदर के अहंकार को मारे, तभी हमारा जीवन सफल है : जसपाल सिंह अरोरा

- वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरोरा सीहोर विधानसभा क्षेत्र में चल रही कथाओं में हुए शामिल 

सीहोर। सीहोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खजुरिया बांग्ला एवं ग्राम सोढ़ी में चल रही कथाओं में शामिल होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने व्यास पीठ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हजारों की तादाद में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम कथा एवं भगवान श्रीराम का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है। श्रीराम ने भगवान होते हुए भी कभी अहंकार नहीं पाला। वे हमेशा सहज, सरल रहे, इसलिए उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम कहा गया है। हम सबको भी हमारे अंदर के अहंकार को मारना होगा, तभी

हमारा जीवन सफल है। श्री अरोरा ने कहा कि सीहोर विधानसभा क्षेत्र में लगातार धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। ये आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को बचाए हुए हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील भी की है कि वे ऐसे आयोजनों में शामिल होकर सनातन संस्कृति की रक्षा करें एवं अपने बच्चों को भी ऐसे संस्कार दें, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय रहे। श्री अरोरा ने इस दौरान ग्राम सोढ़ी में चल रहे 31 कुंडीय रूद्र महायज्ञ शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्रीराम कथा में शामिल होकर व्यासपीठ पर विराजमान आचार्या श्री दीदी का स्वागत, सम्मान भी किया। इसी तरह श्री अरोरा ने ग्राम सोढ़ी में चल रहे एकादश कुंडात्मक श्रीराम जानकी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा में शामिल होकर यहां भी व्यास पीठ की पूजा-अर्चना की एवं श्रीराम कथा वाचक आचार्य श्री कपिलजी महाराज का भी सम्मान किया। व्यास पीठों से भी श्री अरोरा को सम्मानित किया गया। इस दौरान अरोरा मित्र मंडल एवं समर्थक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours en cuisine : chaque restaurant et chaque café a ses propres méthodes. Pour mieux comprendre ces recettes, il vaut la peine d'examiner le sujet plus en détail. Évitez le mauvais rangement des concombres Four chaud, crêpes aux pommes fondantes Un steak brun n'est pas cuit astuces pour sauce miel-piment et conservation au réfrigérateur, concombres marinés express Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette de restaurant ou de café, mieux vaut peser chaque ingrédient, respecter les températures et ajuster l'assaisonnement en fin de préparation.