Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

मूंग खरीदी पर मनमानी… कांग्रेस ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हनुमान चालीसा का पाठ, सौंपा ज्ञापन

- भैरूंदा में किया कांग्रेसियों ने हनुमान चालीसा, इछावर में भी सौंपा ज्ञापन, किसान संगठन भी कर रहा आंदोलन की तैयारी

सीहोर। समर्थन मूल्य पर किसानों की मूंग खरीदी को लेकर अब तक सरकार की तरफ से कोई तैयारियां नहीं दिखाई दे रही है। इसको लेकर किसानों में भी सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश पनपने लगा है। किसानों को उम्मीद थी कि सीहोर में मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री मंच से मूंग खरीदी की घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इधर किसानों की समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। सरकार किसानों की मूंग खरीदी शुरू करे, इसके लिए सरकार की सद्बुद्धि को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैरूंदा, लाड़कुई, गोपालपुर सहित युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने भैरूंदा में संकटमोचन हनुमान मंदिर प्रांगण (कृषि उपज मंडी के सामने) हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद ज्ञापन भी सौंपा। इछावर में भी कांग्रेसियों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर मूंग खरीदी की मांग की। वहीं किसान संगठन भी जहां ज्ञापन सौंपकर मूंग खरीदी की मांग कर चुका है तो वहीं अब आंदोलन की तैयारियों में भी जुटा हुआ है। यदि सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की घोषणा नहीं करेगी तो किसान संगठन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेसियों ने किया हनुमान चालीसा-
भैरूंदा में सरकार को नींद से जगाने एवं सरकार की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेसियों ने संकटमोचन हनुमान मंदिर प्रांगण (कृषि उपज मंडी के सामने) बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। यह आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैरूंदा के अध्यक्ष देवीसिंह थारोल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लाड़कुई के अध्यक्ष चंदर मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपालपुर के अध्यक्ष अशोक भाटी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीहोर संजय पटेल हवेली, संतोष शर्मा कक्का भैरूंदा नगर कांग्रेस अध्यक्ष, विक्रम मस्ताल शर्मा ‘हनुमानजी’ के नेतृत्व एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। युवा नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने कहा कि समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी को लेकर सरकार की हठधर्मिता एवं मनमानी चल रही है। जिन किसानों के कारण भाजपा सरकार में आई है उन्हीं ही किसानों के साथ छल किया जा रहा है। यह किसानों पर कुठाराघात है कि उनकी मूंग नहीं खरीदी जा रही है। सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी शुरू करें नहीं तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर सड़क पर उतरेगी और धरना-प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेस ने कहा, भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र –

शासन द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीदी में की जा रही देरी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी इछावर ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें किसानों की मूंग उपज को एमएसपी मूल्य पर जल्द खरीदी शुरू कराने और भाजपा सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादों को पूरा करने की मांग की है। इछावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवान पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी और किसानों ने शनिवार को नगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता बरती जा रही है। इससे किसानों में भ्रम और चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8768 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है। इस घोषणा के बाद किसानों ने मूंग का रकबा बढ़ा लिया। मूंग खरीदी के लिए 20 मई 2025 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा मूंग खरीदी का प्रस्ताव अभी तक केंद्र सरकार को नहीं भेजा है। ऐसे में किसानों को मंडियों में 6-7 हजार रुपए प्रति क्विंटल मूंग बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इछावर ने मांग की है कि मूंग खरीदी का प्रस्ताव शीघ्र केंद्र सरकार को भेजा जाए। जिला स्तर के खरीदी केंद्र तत्काल चालू किए जाएं। किसानों को एमएसपी मूल्य पर खरीदी की गारंटी दी जाए। पूर्व में मूंग, गेहंू, धान, सोयाबीन की खरीदी में हुए घोटालों की जांच कराई जाए। बिचौलियों के माध्यम से की जा रही लूट पर कार्रवाई की जाए।
इधर किसान संगठन ने भी सौंपा ज्ञापन-
समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी को लेकर किसान संगठन पहले ही भैरूंदा एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी को ज्ञापन सौंप चुका है। पिछले दिनों किसान स्वराज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह जाट, जिला अध्यक्ष भगवान सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु डोड, युवा अध्यक्ष हरिओम पंवार, जिला उपाध्यक्ष कमोद तोमर, कुंवर सिंह, हरिसिंह कुशवाहा, गंभीर सिंह सहित अन्य किसान किसानों के साथ उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपकर किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मांग कर चुका है। अब किसान संगठन आंदोलन की तैयारियां भी कर रहा है। यदि सरकार ने जल्द ही समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शुरू नहीं की तो किसानों के साथ मिलकर किसान संगठन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूत होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Лайфхаков и полезных советов никогда не бывает много! На нашем сайте вы найдете множество интересных идеи для улучшения вашей повседневной жизни. Мы делимся с вами оригинальными кулинарными рецептами, секретами ухода за огородом и садом, а также множеством других полезных статей. Посетите наш сайт, чтобы узнать больше и вдохновиться новыми идеями! Колагенова стимулация Как да заточим ножове у дома: 5 лесни начина без Открийте най-добрите лайфхаксове, рецепти и полезни статии за вашата кухня и градина!