Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

केंद्रीय कृषि मंत्री के क्षेत्र में खाद की किल्लत, किसान झेल रहे जिल्लत!

- खाद की कालाबाजारी के बीच कृषि विभाग के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, निगरानी में बंटवा रहे खाद

सीहोर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा की बुधनी विधानसभा में ही यूरिया सहित अन्य खाद की किल्लत बनी हुई है। इतना ही नहीं यहां पर व्यापारियों द्वारा यूरिया की कालाबाजारी भी की जा रही है। एक तरफ खाद की किल्लत है तो दूसरी तरफ किसानों को व्यापारियों के हाथों जिल्लत भी झेलनी पड़ रही है। बुधनी विधानसभा के लाड़कुई, भैरूंदा में अमानक बीज भी बेचा जा रहा है तो वहीं खाद की किल्लत भी बनी हुई है। अब इसको लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला है। वे निगरानी में दुकानों से खाद बंटवा रहे हैं। इधर लाड़कुई में व्यापारी द्वारा खाद की कीमतें ज्यादा लेकर खाद देने के बाद किसानों ने चक्काजाम कर दिया तो वहीं उन्होंने व्यापारी द्वारा बदसलूकी का भी आरोप लगाया है। हालांकि बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया और चक्काजाम भी खुलवाया।
पहले दिया अमानक बीज, अब ज्यादा कीमत पर खाद-
सीहोर जिले की भैरूंदा तहसील के लाड़कुई में निजी खाद-बीज के विक्रेता जैन कृषि सेवा केंद्र ने पहले तो किसानों को सोयाबीन का अमानक बीज टिका दिया। कई किसानों ने बीज खेतों में बोया तो वही उगा ही नहीं। इसके बाद किसानों ने इस मामले में एसडीएम को शिकायत की। बाद में जैन कृषि सेवा केंद्र को सील भी किया गया। अब जैन कृषि सेवा केंद्र द्वारा यूरिया खाद की किसानों से ज्यादा कीमत ली जा रही है। इसके साथ ही उन्हें यूरिया नैनो भी टिकाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उन्हें नैनो यूरिया नहीं चाहिए, इस पर व्यापारी द्वारा किसानों से दुर्व्यवहार करके उन्हें जिल्लत भी किया जा रहा है। गत दिवस भी लाड़कुई में किसानों से यूरिया की ज्यादा कीमत ली जा रही थी। इसके बाद किसान स्वराज संगठन ने वहां पहुंचकर मोर्चा संभाला। बाद में किसानों के साथ में किसान संगठन द्वारा चक्काजाम भी किया गया। प्रदर्शन में क्षेत्र के कई गांवों के सैकड़ों किसान शामिल थे। किसान संघ का आरोप है कि जैन कृषि सेवा केंद्र पर जब किसान खाद के लिए जाते हैं तो उन्हें निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद वितरण किया जाता है। लाड़कुई स्थित जैन कृषि सेवा केन्द्र पर यूरिया खाद की ज्यादा कीमत भी वसूली जा रही है। किसान स्वराज संगठन और किसानों ने आरोप लगाया कि 266 रुपए की बोरी 350 से 360 रुपए में किसानों को थमाई जा रही है।
लगातार बारिश से गलने लगी किसानों की सोयाबीन-मक्का-
इधर पहले से परेशान किसानों की फसलें भी लगातार बारिश के कारण खराब होने लगी है। सोयाबीन और मक्का की फसल गलने लगी है। किसानों को फसलों में डालने के लिए इस समय यूरिया खाद की जरूरत है, लेकिन व्यापारियों द्वारा उन्हें ज्यादा कीमत पर खाद दिया जा रहा है। इधर सहकारी समितियों में खाद ही नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में किसान परेशान है। इधर जैन कृषि सेवा केंद्र लाड़कुई द्वारा मनमाने तरीके से बेचे जा रहे खाद एवं किसानों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार को लेकर किसान स्वराज संगठन ने भैरूंदा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी को एक ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि लाड़कुई में जैन कृषि सेवा केंद्र द्वारा यूरिया खाद की कालाबाजारी कर किसानों को सरकारी मूल्य 266 से बजाए 300 से 350 रुपए तक लेकर यूरिया खाद बेचा जा रहा है।
अधिकारियों की निगरानी में दिया जा रहा है खाद : मदन सिंह रघुवंशी
इस संबंध में एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्र में खाद की कमी है। जैन कृषि सेवा केन्द्र में 6 हजार बोरियां उपल्ब्ध है। प्रशासन की देखरेख में किसानों को यूरिया खाद का वितरण कराया जा रहा है। पटवारी, पुलिस और कृषि विभाग की उपस्थिति में खाद का वितरण कार्य चल रहा है। अमानक बीज पर कृषि विभाग द्वारा जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Čo je Kde je chyba na obrázku? Iba tí Iba Genius hádaniek: Uhádol kde sa medzi písmenami