Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News… धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, निकले चल समारोह, हुए आयोजन

- जसपाल सिंह अरोरा, प्रिंस राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया चल समारोह का स्वागत, हुए शामिल

सीहोर। जिलेभर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सीहोर नगर सहित अन्य स्थानों पर चल समारोह निकाला गया तो वहीं कई आयोजन भी हुए। सीहोर में यादव समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया, जिसका भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। जिले के शासकीय कॉलेजों में भी जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजन हुए। सीहोर में जन्माष्टमी के मौके पर रविवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता है तो वहीं कुबेरेश्वर धाम पर 6 क्विंटल से अधिक फलाहारी प्रसादी का भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिरों में भी साज-सज्जा की गई तो वहीं श्रद्धालु भी दर्शन करने के लिए पहुंचे।
झांकियां रही आकर्षण का केंद्र-
सीहोर नगर सहित अन्य स्थानों पर निकले चल समारोह में आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, माखन चोरी, गोवर्धन लीला और रासलीला की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने युवाओं का उत्साह दोगुना कर दिया। बच्चों ने कृष्ण-राधा की वेशभूषा धारण कर मंचीय प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। भजन संध्याओं में कलाकारों ने भक्तिरस से वातावरण को सरोबार कर दिया। जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जन्माष्टमी उत्सव ने पूरे जिले को भक्ति और आनंद के रंग में रंग दिया। जिले में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाए जाने को लेकर कलेक्टर बालागुरु के. ने सभी नगरी निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए थे। सीहोर नगर में आयोजित जन्माष्टमी चल समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जसपाल सिंह अरोरा, पंकज गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
रिमझिम बारिश के मध्य चल समारोह में शामिल हुए नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर-
जन्माष्टमी पर रिमझिम बारिश के मध्य यादव समाज के तत्वाधान में श्रीकृष्णा जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव समाज द्वारा शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य ने कोतवाली चौराहे पर मंच बनाकर चल समारोह अध्यक्ष लक्ष्मण यादव सहित समस्त शामिल श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। चल समारोह शहर के राधेश्याम मंदिर ग्वालटोली से आरंभ हुआ एवं शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मनकामेश्वर मंदिर पर इसका समापन किया गया। चल समारोह का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से मोहन चौरसिया, अर्जुन राठौर, प्रदीप गौतम, प्रदीप बिजोरिया, लोकेन्द्र वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनील राय, समीर सेन, तुषार सोनी आदि शामिल थे। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि भगवान श्रीकृष्ण ने सिखाया कि जब कभी अज्ञान का अंधेरा छाकर हमें विचलित और दिग्भ्रमित करता है, तब-तब वे अपनी शिक्षाओं के ज्ञान से हमारे जीवन को प्रकाशित कर मार्गदर्शन देते हैं। ठीक उसी तरह जब कुरुक्षेत्र की रणभूमि में अर्जुन कर्तव्य पथ पर विचलित हुआ तो कृष्ण ने गीता का दिव्य ज्ञान देकर उसे राह दिखाई।
भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा हुए भी हुए शामिल-
वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सीहोर में निकले यादव समाज के चल समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। बारिश के बीच निकले चल समारोह में आस्था और भक्ति भी चरम पर थी। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों के साथ भक्तजन आगे-आगे बढ़ रहे थे। श्री अरोरा ने चल समारोह पर फूल भी बरसाए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण हम सभी के आराध्य देव हैं। उनकी लीलाएं जीवन जीने का प्रबंधन सिखाती हैं। श्री अरोरा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज द्वारा भव्य रूप से चल समारोह निकाला जाता है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सभी क्षेत्रवासियों, नगरवासियों को बधाई, शुभकामनाएं भी दी हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम यादव सहित अरोरा मित्रमंडल के सदस्य, उनके समर्थकों भी मौजूद रहे।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन-
रविवार को महुआखेड़ापुरा नई कालोनी पार्वती डेम पर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मटकी फोड प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खुमान सिंह गुर्जर ने बताया कि रविवार को होने वाली इस भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता रविवार की रात्रि को आयोजित की जाएगी। इसमें जो भी टीम शामिल होना चाहती है वह संपर्क कर सकती है। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 5100 रुपए है। समिति में रामदयाल तंवर, देवी सिंह तंवर, इंदर सिंह, राजेश तंवर, संतोष प्रजापति, प्रकाश तंवर, विजय सिंह, भगवान सिंह, सोनू गुर्जर, राजेश तंवर आदि शामिल है।
कुबेरेश्वरधाम पर लगाया छह क्विंटल से अधिक फलहारी प्रसादी का भोग-
हर साल की तरह इस साल भी जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष अनुष्ठान किया गया। सुबह 6 क्विंटल से अधिक फलहारी प्रसादी का भोग लगाया गया और यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा सहित अन्य ने यहां पर श्रद्धालुओं को साबुदाने की खिचड़ी, छाछ और मोरधन आदि की प्रसादी का वितरण किया। विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि धाम पर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशानुसार जन्माष्टी का पावन पर्व मनाया गया। इस मौके पर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
जिलेभर में मंदिरों पर हुई साज-सज्जा, निकले चल समारोह-
सीहोर जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में साज-सज्जा हुई। जिले के भैरूंदा में भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगों सहित अन्य लोग शामिल हुए। इसके अलावा रेहटी, बुधनी, आष्टा, इछावर में भी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी, जो देर रात तक रही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों ने व्रत रखा। कई जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Potřebujete nějaké skvělé tipy na zlepšení vašeho vaření nebo zahradničení? Na našem webu najdete spoustu užitečných rad a triků, které vám pomohou vytvořit skvělé jídlo nebo krásnou zahradu. Sledujte naše články a objevte nové způsoby, jak využít své potenciál. Zlaté dny pro Jednoduché tajemství dokonalých těstovin: Hlavní chyba, kterou dělá Tipy a triky pro jednoduchý život, chutné recepty a užitečné články o zahradničení – všechno na jednom místě! Objevujte nové způsoby, jak usnadnit si každodenní rutinu, vařit lahodné jídlo a pěstovat úspěšnou zahrádku. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátelé s našimi praktickými nápady a informacemi!