Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

शहर को स्वच्छ रखना नागरिकों की जिम्मेदारी: नपाध्यक्ष राठौर

सीहोर। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में नागरिकों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है। क्षेत्रवासियों के सहयोग से सीहोर स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में पहले स्थान पर है और इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो जल्द ही देश में भी प्रथम स्थान पर होगा।
यह बात बुधवार को शहर में विकास कार्यों के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने कही। नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्ड 14 में लाखों रुपये की लागत से होने वाले तीन प्रमुख कार्यों का भूमि पूजन किया। इनमें 5 लाख 68 हजार रुपये की लागत से चंद्रशेखर के घर से प्रकाश कुशवाहा के घर तक बनने वाली सीसी रोडए 12 लाख 35 हजार रुपये की लागत से राजेंद्र पांडे के घर से फॉरेस्ट ऑफिस तक बनने वाली सीसी रोड और 15 लाख रुपये से अधिक की लागत से एक अन्य मार्ग का निर्माण शामिल है।
सडक़ निर्माण का निरीक्षण
भूमि पूजन से पहले प्रिंस राठौर ने गंज स्थित करौली माता मंदिर के पास बन रही नई सडक़ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदारों को बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचने के लिए आवश्यक निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यह सडक़ जनता को सुगम सुविधा देने के लिए हमारे संकल्प का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, molti blog personali ritrovano un ritmo più riflessivo: raccontare esperienze, scegliere immagini coerenti e pubblicare con costanza aiuta a creare una voce riconoscibile. Vale la pena approfondire il tema. Il dettaglio D'inverno tè e caffè, più rischio tumori Con l'arrivo dell'autunno, questa idea merita di essere osservata con calma: un blog personale cresce quando conserva una voce riconoscibile, aggiornata con costanza e abbastanza sincera da creare un rapporto duraturo con chi legge.