Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बीमा क्लेम नहीं मिलने से नाराज किसान, ‘मोदी भजन’ गाकर कर रहे विरोध

सीहोर। फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर सीहोर के किसान एक अनूठे और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। पिछले चार दिनों से बीमा कंपनी के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन में किसान नारेबाजी की बजाय ढोलक और मंजीरे के साथ ‘मोदी भजन’ गाकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
विरोध का यह अनोखा तरीका इसलिए अपनाया गया है क्योंकि किसान बीमा कंपनियों की कार्यप्रणाली से बेहद निराश हैं। किसान नेता एमएस मेवाड़ा ने बताया कि बीमा कंपनियां सिर्फ प्रीमियम लेती हैं, लेकिन जब फसल बर्बाद होती है तो मुआवजे के नाम पर ‘झुनझुना’ थमा देती हैं। कुछ किसानों को तो मात्र 100 से 1000 रुपये का मुआवजा मिला है, जो उनके मुताबिक ऊंट के मुंह में जीरा है।
जल समाधि और बीमा कंपनी की अर्थी
मांगों को मनवाने के लिए किसान पिछले चार दिनों से सीवन और कुलासी नदी में जल सत्याग्रह कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि पिछले पांच सालों से लगातार फसलें खराब हो रही हैंए लेकिन उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला। उनका कहना है कि बैंक हर छह महीने में प्रीमियम काट लेता है, लेकिन जरूरत पडऩे पर कोई मदद नहीं मिलती। इसी गुस्से में किसानों ने बीमा कंपनी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर उसे नदी में जल समाधि दे दी। किसानों का कहना है कि या तो सरकार पिछले पांच सालों का पूरा बीमा क्लेम देए या फिर बीमा प्रीमियम काटना बंद करे। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
В нашем блоге вы найдете массу полезных советов и лайфхаков для уюта и комфорта в вашем доме. Мы делимся рецептами изысканных блюд, заботимся о вашем здоровье и делимся секретами успешного огородничества. Посетите наш сайт, чтобы узнать больше! Възможно ли е перенос на възглавници Изискано удоволствие в ресторанта: Съвършената закуска от прости съставки Зрялата цвекло през Невероятно сочен трик 5 важни теми, за които трябва Есенната грижа за боровинките: Революционен рецепт за пълнени чушки: разкриване на тайната в : "Разметката на деца в Украйна: Зеленска Самодействащи хакове за Изучите лучшие лайфхаки для улучшения вашей кулинарии, полезные советы для садоводства и интересные статьи про огород на нашем сайте. Узнайте, как стать настоящим мастером кулинарии и садоводства уже сегодня!