देश

चंपत राय ने बताया समय- अयोध्या में बन रहे नए राम मंदिर में कब विराजमान होंगे रामलला?

वृंदावन

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने परिक्रमा मार्ग स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम आश्रम में पत्रकारों से रुबरु होते हुए राम मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी दी। बताया कि राम मंदिर का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा और रामलला को नव निर्मित मंदिर में विराजमान करा दिया जाएगा। यह मंदिर राष्ट्र में परिवर्तन लाने वाला होगा। इससे पूरे विश्व में भारत के प्रति सोचने की दृष्टि बदली है।

चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण की प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी देने के लिये विश्व हिंदू परिषद संतों और धर्मचार्यों से मुलाकात कर रही है। वे नवंबर 2021 से देश और प्रदेश के संतों से व्यक्तिगत और सामूहिक मुलाकात कर रहे हैं। वृंदावन आने से पहले वह वाराणसी, अयोध्या, नैमिषारण्य, बिठूर, सूकर क्षेत्र सोरों आदि स्थानों पर जा कर मुलाकात कर चुके हैं। 3 फरवरी को प्रयागराज में चल रहे माघ मेला में भी वह संतों से मिलेंगे। कहा कि वे सभी संत-महात्माओं को अयोध्या आकर निर्माण की प्रगति देखने को आमंत्रित भी कर रहे हैं।

बताया कि अभी रामलला वह लकड़ी के मंदिर में हैं और 28 वर्ष तक टेंट में रहे थे। मंदिर के नींव बनाने का काम शनिवार को पूरा हो गया। मंदिर में नींव 12 मीटर गहरी है जबकि गर्भ गृह में 14 मीटर चट्टान रुपी नींव में लोहे के एक तार का भी प्रयोग नहीं किया गया। इस नींव के निर्माण में सीमेंट का भी प्रयोग बहुत कम किया है। इसमें आईआईटी मद्रास द्वारा तैयार कराए गए मिश्रण का प्रयोग किया है। इसमें 98 प्रतिशत घनत्व पर कंक्रीट डाली है। इसमें 1-1 मीटर पर लेयर हैं। गर्भगृह में 56 व बाहर 48 लेयर हैं। यह काम 9 महीने में पूरा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
4 frázy, ktoré môžu zničiť vzťahy: psychológ odhaľuje účinky urážok Letná večera so vzdušnou veľkou nocou a dubajskou Ako často sa Chrumkavá a zlatá: recept na dokonalé namastenie kurča s Rýchly recept na dokonalé Najlepšie rastliny na Ako dosiahnuť dokonalé Ako skladovať klobásu bez chladenia: