Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बॉलीवुड अभिनेत्री कनिका की मौजूदगी से चमका ‘जागृति गरबा महोत्सव’ भक्ति और ग्लैमर का दिखा अद्भुत संगम

सीहोर। नगर के एक निजी गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय जागृति गरबा महोत्सव का समापन भव्यता के साथ हुआ। गरबा मां शक्ति की आराधना के प्रतीक इस महोत्सव में हजारों प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री कनिका तिवारी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। समापन अवसर पर कनिका तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने महोत्सव के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा किए गरबा मां शक्ति की आराधना का प्रतीक है, जिसमें गोल घेरा बनाकर नृत्य किया जाता है। यह घेरा जीवन और ऊर्जा के निरंतर चक्र का प्रतीक है, जबकि डांडिया की खटखटाहट वातावरण को जोश से भर देती है। उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेत्री कनिका तिवारी जैसे अतिथियों का शामिल होना सीहोर के लिए गर्व की बात है। जागृति गरबा महोत्सव का सफल आयोजन जागृति लोधी द्वारा किया गया, जिन्होंने पिछले चार वर्षों में इस महोत्सव को नगर में उच्च स्थान पर पहुंचाया है। जागृति लोधी ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं और युवतियों के लिए महाशक्ति की उपासना का स्थान बन चुका है। पिछले वर्ष भी इस महोत्सव में 600 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया था। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा गीतों की धुन पर समूह में नृत्य कर वातावरण को दिव्य और उल्लासपूर्ण बना दिया।

अभिनेत्री तिवारी ने किया पुरस्कार वितरण
गरबा महोत्सव में बॉलीवुड एक्ट्रेस कनिका तिवारी मुख्य आकर्षण रहीं। उन्होंने महिलाओं और नगर के प्रमुख समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस आयोजन में महिला सम्मान और कुटीर उद्योग करने वाली परिश्रमी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनके स्टॉल भी लगाए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.