Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पूर्व जिपं अध्यक्ष अरोरा की पहल, पहली बार होगा वाटर प्रूफ रावण का दहन, निकलेगी भव्य राम बारात

सीहोर। छावनी दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में अधर्म पर धर्म की विजय श्री का पर्व विजयादशमी इस वर्ष भी आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन समिति के संरक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने समारोह की तैयारियों में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
उन्होंने बदलते मौसम और बारिश की संभावना को देखते हुए, रावण निर्माण समिति को वाटर प्रूफ रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का निर्माण करने के विशेष निर्देश दिए हैं।
बाल विहार मैदान पर होगा राम-रावण महायुद्ध
समिति द्वारा शहर के सबसे भव्य इस समारोह के लिए राजधानी भोपाल से लगभग 71 फीट ऊंचे पुतलों का निर्माण कराया जा रहा है। जसपाल सिंह अरोरा के मार्गदर्शन में बाल विहार मैदान पर जोरदार आतिशबाजी और रोशनी के बीच रावण दहन से पहले, भगवान राम और रावण के मध्य एक शानदार महायुद्ध किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लगातार तीन घंटे तक आकाशीय बहुरंगी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगाए जिसके लिए मुंबई से विशेष आतिशबाजी बुलाई गई है।
निमंत्रण भेंट कर लिया आशीर्वाद
रावण दहन से पूर्व एक भव्य राम बारात चल समारोह निकाला जाएगाए जो रात्रि सात बजे नमक चौराहे स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से आरंभ होकर गांधी रोड, बड़ा बाजार से होते हुए बाल विहार मैदान पहुंचेगी। जसपाल सिंह अरोरा सहित समिति के सदस्यों ने प्राचीन गणेश मंदिर, कुबेरेश्वरधाम, भूतेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर निमंत्रण भेंट कर संतों का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी, जबकि जसपाल सिंह अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष गहलोत ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Entre cuisiner soi-même et commander au café, le choix dépend souvent du temps et du goût. Cette question mérite d'être approfondie. comment préparer cette tartinade froide Les proches conseillent souvent de suivre les recettes à la lettre, mais cela ne fonctionne pas toujours. En cuisine, l'observation compte davantage : ajustez l'assaisonnement, la cuisson et les quantités selon les produits disponibles.