Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

आज दीप पर्व पर 21 हजार दीयों से रोशन होगा कुबेरेश्वरधाम

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में इस वर्ष भी दीपावली का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंदिर परिसर को 21 हजार से अधिक दीपक से रोशन किया जाएगा।

कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में विठलेश सेवा समिति और श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर को रंगोली और रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिर परिसर में दीप पर्व को लेकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। मंदिर परिसर में पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दीप पर्व की स्वच्छता और प्रकाश को बाहर और भीतर सदा के लिये स्थापित करना ही उत्सव है। उन्होंने गृह नहीं, बल्कि ग्रह की स्वच्छता पर ज़ोर दिया और इसे प्रकृति और पर्यावरण के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार का अवसर बताया।
मिट्टी की कला और उससे बनाए जाने वाले दीये को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल हजारों श्रद्धालु दीप प्रज्जवलित करने के लिए कुबेरेश्वरधाम आते हैं। इस साल भी पांच दिवसीय पर्व धनतेरस, रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजन और भाई दूज का आयोजन मंदिर में विशेष पूजा पाठ से किया जाएगा।

आगामी दिनों में अन्नकूट महोत्सव
मंदिर परिसर में आगामी दिनों में अन्नकूट महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। अन्नकूट महोत्सव सनातन धर्म का एक बड़ा पर्व है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। इसे गोवर्धन पूजा का समारोह भी माना जाता है, जहां विभिन्न प्रकार की सब्जियों और मिष्ठान से भोग बनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti sei mai chiesto come dare alla tua voce online uno spazio davvero personale? Un blog ben curato può diventare il punto di partenza: vale la pena approfondire l'argomento. mal di gola o malattia mortale Dopo aver chiuso il portatile, viene naturale annotare un'idea nata durante la giornata. Un blog personale può diventare uno spazio semplice e sincero, dove raccogliere esperienze, dubbi e piccoli progressi.