Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में कोहरे का ‘कहर’, कल से ‘मावठा’ गिरने के आसार और बढ़ेगी ठिठुरन

सीहोर। जिले में कड़ाके की ठंड के बीच अब मौसम का मिजाज और बिगडऩे वाला है। गुरुवार की सुबह पूरा सीहोर शहर कोहरे की सफेद चादर में लिपटा रहा, जिससे जनजीवन की रफ्तार थम सी गई। विजिबिलिटी कम होने के कारण सडक़ों पर वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 16 जनवरी से जिले में मावठा गिरने की प्रबल संभावना है।
गुरुवार को सुबह का आगाज घने कोहरे के साथ हुआ। हालांकि सुबह 9 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। इधर शाम होते ही उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा रही हैं।
क्यों बदलेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका सीधा असर सीहोर में भी देखने को मिलेगा। अगले 3 से 4 दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने का अनुमान है। यदि बारिश होती है तो तापमान में भारी गिरावट आएगी और सर्दी का सितम और गहरा जाएगा।
ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
कोहरे की मार रेल यातायात पर भी पड़ रही है। उत्तर भारत से भोपाल और सीहोर की ओर आने वाली मालवा एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। इससे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button