Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

हर्षोंल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

सीहोर। जिले भर में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व अपार उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड पर गरिमामय ढंग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर बालागुरू के. ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
कलेक्टर बालागुरू ने पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के साथ सुसज्जित जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह के दौरान शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर अजय भिरे और द्वितीय कमांडर सुनीता बेतवाल ने किया।

स्वतंत्रता संग्राम और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
इस अवसर पर जिले के गौरव, लोकतंत्र सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने स्वर्गीय दरियाव सिंह, स्वर्गीय लीलाधर मिश्रा, स्वर्गीय अनोखीलाल दांगी के परिजनों और लोकतंत्र सेनानी द्वारका प्रसाद अग्रवाल को शासन द्वारा प्रेषित ताम्रपत्र प्रदान किए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिखरी देशभक्ति की छटा
समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढक़र एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों पर आधारित सामूहिक नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय सांदीपनी स्कूल और सेंट ऐंस स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिसमें कृषि विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला।

विजेताओं को मिले पुरस्कार
परेड सीनियर: जिला पुलिस बल (महिला) प्रथम, जिला पुलिस बल (पुरुष) द्वितीय।
परेड (जूनियर): कस्तूरबा स्कूल (स्काउट गाइड) प्रथम, शारदा विद्या मंदिर द्वितीय।

झांकी: कृषि विभाग प्रथम, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वितीय, जिला पंचायत तृतीय।

विशेष: परेड कमांडर सूबेदार अजय भिरे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन
मुख्य समारोह के बाद कलेक्टर और एसपी ग्राम बिजोरी के शासकीय स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया और बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। इससे पूर्व कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय और अपने निवास पर भी झंडा वंदन किया।
कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना मेवाड़ा, नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju pretiravamo s soljo, a okus lahko izboljšamo tudi z zelišči in začimbami. To temo je vredno bolje spoznati. drobni koraki za zamrzovanje sliv in med vlaganjem in soljenjem kimči kot solata Kako lahko podobno zamisel vključimo v vsakdanji jedilnik? Izberite sveže sestavine, dodajte stročnice ali polnovredna žita ter jed začinite z zelišči. Tako nastane preprost, okusen obrok, ki nas nasiti in podpira uravnoteženo prehrano.