Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

करणी सेना का विस्तार, बलवंत सिंह राजपूत नियुक्त किए गए प्रदेश मंत्री, समाज हित में निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

सीहोर। करणी सेना (पंजीकृत) मध्यप्रदेश की टीम का विस्तार करते हुए संगठन ने सीहोर जिले के रेहटी क्षेत्र के युवा चेहरे पर भरोसा जताया है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह डोडिया ने ग्राम खेरी तहसील रेहटी के निवासी बलवंत सिंह राजपूत को उनकी सक्रियता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए करणी सेना का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह डोडिया ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया कि बलवंत सिंह राजपूत लंबे समय से नि:स्वार्थ भाव से समाज हित और राष्ट्रहित के कार्यों में संलग्न रहे हैं। उनके द्वारा किए गए सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। डोडिया ने उम्मीद जताई कि बलवंत सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक करणी सेना की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करेंगे।
जल्द होगा नई टीम का गठन
नियुक्ति के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिए कि बलवंत सिंह जल्द ही अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश और जिला स्तर पर टीम गठन की प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। इस नई जिम्मेदारी का मुख्य उद्देश्य संगठन की शक्ति को बढ़ाना और युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोडऩा है। बलवंत सिंह राजपूत की नियुक्ति पर स्थानीय समाजसेवियों, युवाओं और राजपूत समाज के वरिष्ठ जनों ने इस नियुक्ति का स्वागत किया है। शुभचिंतकों का कहना है कि बलवंत सिंह जैसे ऊर्जावान व्यक्ति के प्रदेश नेतृत्व में आने से क्षेत्र की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाया जा सकेगा।
प्रदेश मंत्री ने जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर बलवंत सिंह राजपूत ने प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह डोडिया और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करुंगा। समाज को संगठित करना और राष्ट्रहित के लिए युवाओं को प्रेरित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se jeseni ohladi, telo bolj ceni tople jedi iz sezonskih sestavin, ki nasitijo brez odvečnih kalorij. To temo je vredno podrobneje raziskati. drobni koraki za zamrzovanje med vlaganjem in Majhna skrivnost, ki jo pogosto spregledamo, je steblo peteršilja: drobno sesekljano doda juhi svežino in poskrbi za manj odpadkov.