Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर कांग्रेस में कलह, बूथ चलो अभियान में मंच छोडक़र निकले जिलाध्यक्ष गुजराती

सीहोर। जिला कांग्रेस में अंतर्कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। सीहोर के वार्ड क्रमांक 30 से कांग्रेस प्रत्याशी रहे युवा नेता आजम लाला ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आजम लाला ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष के व्यवहार पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ चलो-वार्ड चलो अभियान के तहत सीहोर के कस्बा क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें करीब 400 कार्यकर्ता, पदाधिकारी और पार्षद मौजूद थे। आजम लाला का आरोप है कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वार्ड समितियों का गठन था। जब कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार 25-25 सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूचियां जिलाध्यक्ष को सौंपनी चाही तो जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने सार्वजनिक मंच से सूची लेने से मना कर दिया और असहमति के बीच कार्यक्रम को बीच में ही छोडक़र चले गए।
पार्टी के विरुद्ध लडऩे वालों को संरक्षण देने का आरोप
आजम लाला ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया कि जो लोग कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़े, उन्हें मंडलम अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। वहीं वर्तमान पार्षदों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने इसे जमीनी कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान का अपमान और फर्जी कांग्रेसियों को आगे बढ़ाने की रणनीति बताया।
पीसीसी चीफ से हस्तक्षेप की मांग
आजम लाला ने जीतू पटवारी को टैग करते हुए लिखा कि जिलाध्यक्ष का यह रवैया कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि संगठन की मजबूती के लिए जिला नेतृत्व पर संवेदनशील पुनर्विचार किया जाए, ताकि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान और समान अवसर मिल सके। इस घटना के बाद से ही शहर के कांग्रेस गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button