Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

लंदन से श्रवण कुमार ने बुजुर्गों को कराए श्री राम जन्मभूमि के दर्शन

सीहोर। श्री हरि वृद्ध आश्रम विदिशा के बुजुर्गों को लंदन में रहने वाले विदिशा निवासी सनराइजर्स स्कूल के संचालक डॉक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आस्था, आनंद, अनुभव, आशीर्वाद के भाव को लेकर अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के दर्शन कराए।

गौरतलब है कि डॉक्टर संजीव श्रीवास्तव प्रति वर्ष विदिशा के पुराना अस्पताल स्थित श्री हरि वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को एक लंबी धार्मिक यात्रा कराते हैं। इस बार वे सारे बुजुर्गों को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के दर्शन कराने ले गए जहां बुजुर्गों ने वीआईपी कोटे से गर्भ गृह मे भगवान् के दर्शन किए।
गौरतलब है कि यह सम्पूर्ण यात्रा ट्रेन मे वातानुकूलित कोच, आवास हेतु अत्याआधुनिक होटल, स्थानीय परिवहन और उत्तम भोजन व्यवस्था के साथ कराई गई। वृद्धाश्रम की बुजुर्ग श्रीमती मीरा बाई सोनी, सुमित्रा, दुर्गाबाई, बुंदिया बाई का कहना था कि एसी यात्रा के बारे में हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। यह तीर्थ तो हमारे सगे बेटे भी नहीं करा सकते थे। भगवान श्री राम जी के दर्शन कर हम धन्य हो गए। सरयू नदी में स्नान के साथ नावो से सभी बुजुर्गों ने नौका बिहार भी किया। साथ ही राम जन्मभूमि सहित कनक महल, मणि पर्वत, भरतकुंड, सूर्यकुंड राम भरत मिलापए नंदीग्राम राम, हनुमान मिलन, राम रसोई, राजा दशरथ महल, हनुमानगढ़ चरण पादुका, गुप्तार घाट, राम वन गमन पथ, संध्या आरती दर्शन, 27 तीर्थ जल क्षेत्र, प्राचीन भरत गुफा, प्राचीन शिव मंदिर, अयोध्या परिक्रमा आदि अनेक सिद्ध स्थानों के दर्शन लाभ लिए।
उल्लेखनीय है कि इस यात्रा में वृद्ध आश्रम के 25 बुजुर्गों के साथ भारतीय सेना में शहीद हुए सैनिकों के परिजन भी शामिल थे, जिसमें पंजाब गुरुदास पुर के सैनिक मनीप कुमार 2018 मे आतंकवादी हमले मे शहीद हुए थे उनके माता-पिता, जम्मू कश्मीर के सैनिक किरण कुमार 2009 में आतंकवादी हमले मे शहीद हुए उनके माता-पिता सहित आतंकवादी हमले के दौरान लेह लद्दाख मे बर्फ का पहाड़ गिरने से तीन सैनिक शहीद हुए थे जिसमे शहीद जितेंदर कुमार के माता-पिता भी इस यात्रा में शामिल हुए। सैनिक परिवारों के लिए कार्य करने वाली कश्मीर की प्रतिभा भट्ट और विकास कुमार सहित विजय प्रताप, अमित आचार्य भी यात्रा में साथ रहे।
श्री हरि वृद्ध आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा और संचालक वेद प्रकाश शर्मा सनराइजर्स स्कूल के प्राचार्य बीपी सिंह भी इस यात्रा में सहयोगी के रूप में साथ रहे। इनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार केसर जहां, हुकुम सिंह कुशवाह, रवि यादव ने बुजुर्गों की हर हर संभव मदद की।
इस यात्रा के बारे में डॉक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने का अवसर ईश्वर ने प्रदान किया है। जीवन में धार्मिक यात्राओं व पर्यटन जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण स्थान है।
आश्रम संचालक इंदिरा शर्मा ओर वेद प्रकाश शर्मा का कहना था कि डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने लंबी दूरी की धार्मिक यात्राएं कराकर आश्रम परिवार को कृतज्ञ किया है। हम उनका बहुत आभार व्यक्त करते हैं। इसी प्रकार सेना में शहीद हुए जवानों के माता-पिताओं ने कहा कि हमें लग रहा है कि डॉक्टर श्रीवास्त के रूप हमारा खोया हुआ बेटा ही हमें वापस मिल गया है। यात्रा से विदिशा वापस आने पर सामाजिक न्याय संचालनालय भोपाल की उप संचालक विवेकन पचौरी, संयुक्त संचालक श्रवण पचौरी ने डॉक्टर संजीव श्रीवास्तव का पुष्पहारों से स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button