Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

7 फरवरी को प्रतिभाओं का होगा ‘महाकुंभ’, तारक मेहता फेम अंजलि भाभी और संत करेंगे 100 विभूतियों का सम्मान

सीहोर। शहर की प्रतिभाओं को आगामी सात फरवरी को भव्य मंच मिलने जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल पर आगामी 7 फरवरी को शाम 6 बजे बाल विहार मैदान में सीहोर गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री नेहा मेहता तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अंजलि मेहता शिरकत करेंगी।
मंगलवार को नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित एक विशेष बैठक में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि अब तक 100 से अधिक प्रतिभाओं का चयन किया जा चुका है। उन्होंने कहा किसी भी नगर का विकास तभी सार्थक है, जब वहां की प्रतिभाओं को सम्मान मिले। आध्यात्मिक, खेल, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक क्षेत्र में हमारे शहर की कई हस्तियों ने सीहोर का मान बढ़ाया है। ऐसी ही छुपी हुई प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए नगर पालिका अब घर-घर जाकर उनकी खोज कर रही है।
सेलिब्रिटी, संत और जनप्रतिनिधि सजाएंगे मंच
यह आयोजन न केवल कला बल्कि आध्यात्म का भी संगम होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-कथावाचक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। नपाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से श्रेष्ठ कार्य करने वालों को आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम को और भी रोमांचक बनाने के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन भी होगा, जिसमें तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को विशेष इनाम दिए जाएंगे।
स्वच्छता 2026: देश में अव्वल आने का संकल्प
सम्मान समारोह के मंच से नगर पालिका एक बड़ा संकल्प भी लेगी। नपाध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में सीहोर को देश में नंबर.1 बनाना है। इस दौरान नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों का सम्मान नगर की प्रगति का आधार बनेगा।
वार्डों में विकास और सामाजिक समरसता
बैठक के दौरान प्रिंस राठौर ने परिषद द्वारा वार्डों में किए जा रहे विकास कार्यों का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद कलाए साहित्य और खेल सहित हर क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को मंच देना चाहती है। बैठक में बड़ी संख्या में पार्षद, मीडियाकर्मी, नपा अमला और गणमान्य नागरिक मौजूद थे, जिन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button