Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पीजी कॉलेज से सेंट्रल स्कूल तक 29 लाख से होगा डामरीकरण, नपाध्यक्ष ने परखा काम

सीहोर। शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में नगर पालिका ने कदम बड़ा दिए हैं। हर वार्ड की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के क्रम में गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कायाकल्प योजना के तहत हो रहे सडक़ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
बता दें भोपाल नाके के पास पीजी कॉलेज से लेकर सेंट्रल स्कूल तक करीब 29 लाख रुपए की लागत से सडक़ का डामरीकरण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष ने नगर पालिका इंजीनियर प्राची गुप्ता और मौके पर मौजूद पार्षदों को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
वार्डों में पहुंच रहे अध्यक्ष, मौके पर समाधान
निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष श्री राठौर ने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन और सीएमओ की टीम नियमित रूप से सुबह शहर का भ्रमण कर रही है। मौके पर ही छोटी-मोटी समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।
स्वच्छता की अपील
अध्यक्ष ने रहवासियों से आग्रह किया कि वे अपने घरों का कचरा डस्टबिन में एकत्रित करें और उसे सीधे कचरा वाहन में ही डालें। इससे नालियों और सडक़ों पर गंदगी नहीं फैलेगी और शहर स्वच्छ बना रहेगा। निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, आशीष गहलोत, मांगीलाल मालवीय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button