Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रुद्राक्ष महोत्सव का भव्य आगाज, सुरक्षा के अभेद्य घेरे में ‘मिनी काशी’

सीहोर। हर-हर महादेव और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयघोष के साथ आज शनिवार को सीहोर के सुप्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में पांच दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया। महोत्सव के पहले ही दिन आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि विशाल कथा पंडाल भी छोटा पड़ गया। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में आयोजित इस उत्सव को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा का ऐसा चक्रव्यूह रचा है कि चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
महोत्सव की औपचारिक शुरुआत सुबह 7 बजे हुई, जब पंडित प्रदीप मिश्रा ने रुद्राक्ष से निर्मित विशाल शिवलिंग का दिव्य महाअभिषेक और पूजन किया। बाबा के दर्शन की चाह में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु दो दिन पहले ही धाम पहुंच चुके थे। श्रद्धालुओं की अटूट कतारों और भक्तिमय माहौल ने पूरे क्षेत्र को मिनी काशी के स्वरूप में बदल दिया है।
प्रशासन की हाईटेक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था
बीते वर्षों के अनुभवों से सबक लेते हुए इस बार जिला प्रशासन और पुलिस काफी सजग नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद कलेक्टर और एसपी ने संभाल रखी है।
सीसीटीवी का पहरा: पूरे परिसर की 256 हाई डेफिनिशन कैमरों और 10 ऊंचे वॉच टावरों से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है।
भारी पुलिस बल: सुरक्षा के लिए 5 जिलों से अतिरिक्त बल बुलाया गया है। वर्तमान में 1235 पुलिस जवानों के साथ 2000 अन्य सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
इमरजेंसी रिस्पॉन्स: हाईवे पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए क्रेनए गैस कटर और मैकेनिकों की विशेष टीमें तैनात की गई हैं।
इंदौर-भोपाल हाईवे पर असरए रूट डायवर्ट
भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए इंदौर-भोपाल हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। ट्रकों को ब्यावरा-शाजापुर मार्ग से भेजा जा रहा हैए जिससे उन्हें 116 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। हालांकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन ने यह कड़ा फैसला लिया है।
कल मनेगी ग्रीन शिवरात्रि
महोत्सव के दूसरे दिन यानी 15 फरवरी रविवार को अनूठी ग्रीन शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतीक स्वरूप पौधों का रोपण कर ज्योतिर्लिंग गार्डन की नींव रखी जाएगी। वहीं 17 फरवरी को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी महोत्सव में शिरकत करेंगे, जिसे लेकर भक्तों में भारी उत्साह है।
श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं
पार्किंग: 85 एकड़ का विशाल पार्किंग क्षेत्र विकसित किया गया है।
मोबाइल चार्जिंग: दूर-दराज से आए भक्तों के लिए 465 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं।
भोजन और जल: 200 स्टालों के माध्यम से भोजन प्रसादी और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na pogled so zdravi recepti preprosti, a njihova vrednost se pokaže šele ob podrobnejšem raziskovanju. Večina jih jajca hrani na vratih hladilnika Buča je odlična Večina uporabi preveč moke na videz preprosto, Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz kozarca razkrije Zakaj krompir v hladilniku osladi? Na prvi pogled se zdi priprava uravnoteženega obroka zahtevna, vendar sveže sestavine in preprosti koraki hitro pokažejo, kako okusno je lahko zdravo kuhanje.