Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पुलवामा के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

सीहोर। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों की स्मृति में शनिवार को शहर के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ष 2019 में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को नमन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों का सम्मान कर उनके अद्वितीय त्याग और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. गगन नामदेव ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को कायराना आत्मघाती हमले में हमारे वीर जवान शहीद हो गए थे। राष्ट्र सदैव उनके इस सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि सैनिक सीमाओं पर रक्षा करने के साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद भी राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहते हैं। भाजपा हर वर्ष इसी प्रकार भव्य आयोजन कर पूर्व सैनिकों का सम्मान करती रहेगी।
पूर्व सैनिक ने की देहदान की घोषणा
श्रद्धांजलि सभा का सबसे प्रेरक क्षण वह रहा जब वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के सेवानिवृत्त सैनिक राम गोपाल जी आर्य ने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने वीर जवानों को नमन करते हुए समाज के हित में अपनी देह दान करने की घोषणा की। संजय कुलकर्णी ने आतंकवाद की कायराना मानसिकता पर प्रकाश डालते हुए सैनिकों के जज्बे को सराहा।
मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि
सभा में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता, गोपाल सोनी, प्रदीप बिजोरिया, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति और सुरेश गुप्ता सहित समस्त भाजपा पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button