Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

मंडी क्षेत्र को सौगात, 15 करोड़ की लागत से बिछेगी सीवेज लाइन, नपाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

सीहोर। शहर के विकास की दिशा में नगर पालिका ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बढिय़ाखेड़ी के बाद अब मंडी क्षेत्र में भी सीवेज सिस्टम को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले इस सीवेज कार्य सीवेज 2.0 का भूमि पूजन क्षेत्रवासियों के हाथों संपन्न कराया।
भूमि पूजन के दौरान नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने निर्माण एजेंसी को दो टूक हिदायत दी कि काम की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पाइप लाइन डालने के लिए की गई खुदाई के बाद निकली मिट्टी को तुरंत हटाया जाए। जिन गलियों और मार्गों में काम पूरा हो जाए, वहां तुरंत समतलीकरण कर उसे यातायात के लिए सुचारू बनाया जाए ताकि आम जनता को असुविधा न हो। पार्षदों को निर्देश दिए गए कि वे अपने वार्डों में चल रहे इस कार्य की स्वयं नियमित मॉनिटरिंग करें।
बारिश से पहले लक्ष्य पूरा करने की तैयारी
नपाध्यक्ष ने बताया कि शहर के वार्ड क्रमांक 1, 2 और 3 में कुल 26 करोड़ रुपए के विकास कार्य होने हैंए जिसमें से मंडी क्षेत्र में 15 करोड़ का कार्य शुरू हो रहा है। योजना के अनुसार निर्माण एजेंसी को क्षेत्र में 28 किलोमीटर की सीवेज लाइन डालनी है। प्रशासन की कोशिश है कि बारिश शुरू होने से पहले सीवेज का मुख्य कार्य पूर्ण कर लिया जाए ताकि उसके बाद करोड़ों रुपए की लागत से पक्की सडक़ों का निर्माण कार्य शुरू हो सके।
बढिय़ाखेड़ी में भी बदलेगी सूरत
गौरतलब है कि बढिय़ाखेड़ी क्षेत्र में सीवेज कार्य लंबित होने के कारण कई सडक़ें नहीं बन पाई थीं, जिससे रहवासियों को परेशानी हो रही थी। अब वहां काम तेज गति से शुरू हो गया है। नपाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि सीवेज लाइन बिछते ही सडक़ों का डामरीकरण और निर्माण कार्य प्राथमिकता पर किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को कीचड़ और धूल से मुक्ति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button