Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पहली बार सीहोर आएंगे बागेश्वर सरकार

सीहोर। धर्म और आस्था की नगरी सीहोर आज एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने जा रही है। कुबेरेश्वर धाम में चल रही भव्य शिव महापुराण कथा में आज बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, प्रख्यात संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन हो रहा है। यह पहला अवसर है जब बागेश्वर सरकार सीहोर आ रहे हैं।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन की खबर से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कुबेरेश्वर धाम समिति के प्रवक्ता मनोज दीक्षित द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बागेश्वर सरकार यहां जारी शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होकर व्यास पीठ को नमन करेंगे।
मानवता के रक्षक और धर्म के ध्वजवाहक
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री न केवल अपनी आध्यात्मिक शक्ति बल्कि अपनी सेवा भावना के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बागेश्वर धाम में 300 निर्धन कन्याओं का भव्य विवाह संपन्न कराकर समाज सेवा की एक नई मिसाल पेश की है। सनातन धर्म के प्रचार और जनकल्याण के कार्यों के कारण उनकी लोकप्रियता आज शिखर पर है।
तैयारियां पूर्ण
कुबेरेश्वर धाम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीहोर के नागरिकों और दूर-दराज से आए भक्तों में अपने चहेते संत के दर्शन पाने के लिए जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button