Newsआष्टाइछावरजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रोजगार पाने युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मिलेगी 1300 से ज्यादा नौकरियां

सीहोर। जिला मुख्यालय स्थित डॉ. अम्बेडकर शासकीय महिला आईटीआई में आगामी 19 फरवरी को युवाओं के लिए युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में देश और प्रदेश की 19 नामी कंपनियां शिरकत करेंगी, जो जिले के युवाओं को करीब 1366 पदों पर भर्ती कर रोजगार का अवसर प्रदान करेंगी।
मेले में तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों क्षेत्रों की दिग्गज कंपनियां आ रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से आयशर, वर्धमान फेब्रिक्स, ट्राइडेंट ग्रुप, एमआरएफ लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई लाइफ और श्रीराम फाइनेंस जैसी कंपनियां शामिल हैं। कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से युवाओं का चयन करेंगी और उन्हें आकर्षक पैकेज पर नियुक्तियां देंगी।
नौकरी के साथ स्वरोजगार की भी राह होगी आसान
इस आयोजन का मकसद केवल नौकरी देना ही नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है। इसमें आईटीआई विभाग द्वारा युवाओं को ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप के लिए चुना जाएगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र उन युवाओं की मदद करेगा जो अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं। मौके पर ही स्वरोजगार के नए आवेदन तैयार किए जाएंगे।
जरूरी तैयारी के साथ पहुंचें युवा
रोजगार विभाग ने अपील की है कि इच्छुक उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों, उनकी फोटोकॉपी और बायोडाटा के साथ आईटीआई कैंपस पहुंचें। समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कर युवा इस बड़े अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button