Newsआष्टाइछावरजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रोजगार का बड़ा अवसर, ट्राइडेंट ग्रुप बुधनी करेगा 3000 युवतियों की भर्ती, 18 हजार से शुरू होगा वेतन

सीहोर। जिले के शिक्षित युवाओं और विशेषकर युवतियों के लिए रोजगार का एक सुनहरा मौका सामने आया है। आगामी 19 फरवरी को शहर की डॉ. अम्बेडकर शासकीय महिला आईटीआई में आयोजित होने वाले युवा संगम रोजगार मेले में नामी कंपनियां करीब 4300 से अधिक पदों पर भर्तियां करेंगी। इसमें अकेले ट्राइडेंट ग्रुप बुधनी ने 3000 युवतियों को नियुक्त करने का लक्ष्य रखा है।
रोजगार मेले का मुख्य आकर्षण ट्राइडेंट ग्रुप बुधनी होगा। कंपनी द्वारा लगभग 3000 युवतियों की निशुल्क नियुक्ति की जाएगी। जिसमें योग्यता 10वीं, 12वीं या आईटीआई उत्तीर्ण। जबकि आयु सीमा 18 से 25 वर्ष। वहीं चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में 18 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा जो अनुभव के साथ बढक़र 50000 तक हो सकता है।
19 बड़ी कंपनियां भी होंगी शामिल
मेले में ट्राइडेंट के अलावा वर्धमान फेब्रिक्स, आयशर, एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ और एमआरएफ लिमिटेड जैसी 19 नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये कंपनियां स्थानीय और प्रदेश स्तर पर कुल 1366 पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी।
स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप की भी सुविधा
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा नए स्वरोजगार प्रकरण तैयार किए जाएंगे और पुराने हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। वहीं आईटीआई विभाग युवाओं को अप्रेंटिसशिप के लिए भी चयनित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button