Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर, नर्मदा तट पर चलाया पालिथीन मुक्त अभियान

रेहटी। शासकीय महाविद्यालय रेहटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ’मेरा युवा भारत डिजीटल साक्षरता के लिए युवा’ थीम पर सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ तहसील के ग्राम आंवलीघाट पर हुआ। यह शिविर 16 से 22 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान कई जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। इससे पहले महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजलि गढ़वाल ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं सभी स्वयंसेवको को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुनीत कुमार मालवी के निर्देशन में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में मुख्य रूप से मां नर्मदा स्वच्छता अभियान, एड्स जागरूकता, डिजीटल साक्षरता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह सहित कई अन्य गतिविधियां भी होंगी। शिविर स्थल पहुंचकर स्वयंसेवको द्वारा साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया तथा स्वयंसेवकों द्वारा गांव में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति एक जागरूक किया गया। शाम को रैली पोस्ट एवं रासेयो खेल हुए तथा ग्राम सम्पर्क किया गया। शिविर में छात्रा प्रभारी डॉ भावना शर्मा, डॉ मंजुलता नागरे, डॉ दीपक रजने, डॉ मनमोहन द्विवेदी सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
दूसरे दिन चला नर्मदा सफाई अभियान-
इधर विशेष शिविर के अंतर्गत द्वितीय दिवस स्वयंसेवकों द्वारा सुबह प्रभात फेरी उठ जाग मुसाफिर रैली… का आयोजन किया गया। इसके बाद परियोजना कार्य में स्कूल परिसर की सफाई के अलावा मुख्य रूप से नर्मदा तट पर पालीथीन मुक्त अभियान चलाते हुए लोगों को नर्मदा नदी को स्वच्छ रखने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। बौद्धिक कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अशोक गुप्ता हाईस्कूल शिक्षक ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति उपस्थित स्वयंसवकों को जागरूक किया। शिक्षक धनीराम राय ने कहा कि युवा देश की नींव है, जो समाज सेवा में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर आनंद गौर ने नशा मुक्ति हेतु ध्यान केंद्रित किया। समस्त स्टाफ एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संचालन डॉ दीपक रजने द्वारा किया गया। आभार डॉ भावना शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ मंजुलता नागरे के निर्देशन में आयोजित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button