Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कुबेरेश्वर धाम में आज उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, देवकीनंदन ठाकुर भी होंगे शामिल

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीप चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वर धाम पर जारी सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव अब अपने चरमोत्कर्ष पर है। महोत्सव के छठे दिन आज फुलेरा दूज के पावन अवसर पर धाम में विशेष आयोजन किए जाएंगे। आज की सबसे बड़ी विशेषता प्रख्यात कथावाचक पंडित देवकीनंदन ठाकुर की उपस्थिति रहेगीए जो महोत्सव में शामिल होकर महादेव का आशीर्वाद लेंगे।
वि_लेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित ने बताया कि आज गुरुवार को फुलेरा दूज के शुभ अवसर पर कुबेरेश्वर धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भगवान शिव का 5 क्विंटल फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया है। परंपरा के अनुसार आज महादेव को धतूरा अर्पित किया जाएगा और विशेष हल्दी रस्म भी अदा की जाएगी। भक्तों के लिए यह दृश्य किसी दिव्य अनुभूति से कम नहीं होगा।
सब महादेव के हाथ में है: पंडित प्रदीप मिश्रा
महोत्सव के पांचवें दिन कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने लाखों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जीवन का सार समझाया। उन्होंने कहा हमारी मेहनत का फल मुसीबतों का हल और आने वाला कल ये तीनों ही महादेव के हाथ में हैं। पंडित मिश्रा ने श्रद्धालुओं से निस्वार्थ भाव से कर्म करने की अपील करते हुए कहा कि जब हम महादेव पर अटूट विश्वास रखते हैं तो वे हमें हर मुश्किल से बाहर निकाल लेते हैं। उन्होंने मार्जार भाव बिल्ली के बच्चे जैसा समर्पण पर जोर देते हुए कहा कि जो भक्त पूरी तरह शिव पर निर्भर हो जाता है, उसकी जिम्मेदारी स्वयं महादेव उठाते हैं।
रुद्राक्ष रिसर्च सेंटर, धर्म और विज्ञान का संगम
कथा के दौरान पंडित मिश्रा ने कुबेरेश्वर धाम में बनने वाले रुद्राक्ष रिसर्च सेंटर की भावी योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह केंद्र केवल धार्मिक नहीं, बल्कि वैज्ञानिक शोध का केंद्र बनेगा। यहां रुद्राक्ष के औषधीय गुणों और जल प्रबंधन पर आधुनिक रिसर्च होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button