Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सांची के नाम पर बन रहा था जहर, आष्टा में नकली घी की फैक्ट्री पकड़ी, 792 किलो माल जब्त

सीहोर। मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित ब्रांड सांची के नाम पर नकली घी बनाने वाले एक बड़े गोरखधंधे का प्रशासन ने भंडाफोड़ किया है। जावर तहसील के ग्राम डोडी में लंबे समय से नकली घी बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। टीम की दबिश पड़ते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
जावर तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा और खाद्य निरीक्षक कीर्ति मालवीय के नेतृत्व में हुई इस छापामार कार्रवाई में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यह अवैध फैक्ट्री डोडी निवासी मानसिंह सेंधव के मकान में संचालित हो रही थी। इसे कल्याणपुरा निवासी गौरव वर्मा किराए पर लेकर चला रहा था। पुलिस और प्रशासन की टीम के आने की खबर मिलते ही आरोपी फरार हो गया।
792 किलो घी और पैकिंग मटेरियल बरामद
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है जिसमें 792 किलो नकली घी वनस्पति घी मिलाकर तैयार किया हुआ। सांची कंपनी के भारी मात्रा में नकली रैपर और पैकिंग मटेरियल। वनस्पति घी के खाली और भरे हुए टीन।
फैक्ट्री सील, संचालक की तलाश जारी
तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा ने बताया कि आरोपी वनस्पति घी का उपयोग कर उसे सांची घी की पैकिंग में भरकर बाजार में खपा रहा था। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। मकान मालिक के जरिए संचालक को दस्तावेज फैक्ट्री लाइसेंस, फूड सेफ्टी लाइसेंस आदि प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वैध दस्तावेज न मिलने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button