Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

लाडक़ुई निवासी छात्रा से सीहोर में दुष्कर्म…

सीहोर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा को उसके चाचा के मिलने के बहाने जाल में फंसाया और दो दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भिलाई (लाडक़ुई) निवासी 15 वर्षीय पीडि़ता जिला मुख्यालय के एक शासकीय कन्या छात्रावास में रहकर कक्षा 8वीं की पढ़ाई कर रही है। घटना 28 फरवरी की शाम करीब 5 बजे की है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी ही समाज का सुनील जामरे नाम का युवक उसके पास आया। उसने छात्रा से झूठ बोला कि उसके दिलीप चाचा बस स्टैंड पर खड़े हैं और उसे बुला रहे हैं।
दो दिन तक कमरे में रखा बंधक
युवक की बातों में आकर छात्रा उसके साथ चली गई। आरोपी उसे बस स्टैंड ले जाने के बजाय सीहोर की फरेला कॉलोनी स्थित एक कमरे में ले गया। जब छात्रा ने विरोध किया और वहां ले जाने का कारण पूछा तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। छात्रा के अनुसार आरोपी सुनील ने दो दिनों तक वहां बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
पिता को फोन कर बुलाया
2 मार्च को सुबह करीब 11 बजे आरोपी ने पीडि़ता को लाडक़ुई ले जाकर छोड़ दिया। वहां से छात्रा ने एक राहगीर के मोबाइल से अपने पिता को फोन कर आपबीती सुनाई। पिता तत्काल मौके पर पहुंचे और बेटी को घर ले गए। घर पहुंचकर पीडि़ता ने माता-पिता और चाचा को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुनील जामरे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button