Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर भाजपा में बड़ा बदलाव, दो हिस्सों में बंटा नगर संगठन

सीहोर। जिला मुख्यालय की भाजपा राजनीति में शनिवार का दिन एक नए युग की शुरुआत लेकर आया। लंबे समय से चली आ रही खींचतान और अटकलों पर विराम लगाते हुए संगठन ने सीहोर नगर को दो सांगठनिक मंडलों (नगर मंडल-1 और नगर मंडल-2) में विभाजित कर दिया है। इस सांगठनिक सर्जरी की सबसे खास बात यह रही कि दोनों मंडलों की कार्यकारिणी में विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास और वरिष्ठ नेता गौरव सन्नी महाजन के समर्थकों को तवज्जों देकर सियासी संतुलन साधने की कोशिश की गई है।
बता दें करीब सवा साल पहले सुदीप प्रजापति को नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिले के अन्य मंडलों की घोषणा तो तीन महीने बाद ही हो गई थी, लेकिन सीहोर नगर की कार्यकारिणी सस्पेंस में अटकी हुई थी। शनिवार को जैसे ही सुदीप प्रजापति ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की, ठीक उसी के साथ नगर मंडल-2 के अस्तित्व की घोषणा ने सबको चौंका दिया। मंडल-2 की कमान सुशील ताम्रकार को सौंपी गई है, जिन्होंने पद संभालते ही महज चंद मिनटों में अपनी पूरी टीम भी मैदान में उतार दी।
समीकरणों का मेल, सबको मिला प्रतिनिधित्व
राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि दोनों मंडलों की नई टीम में क्षेत्र के दिग्गज नेताओं के समर्थकों को पर्याप्त जगह मिली है। विधायक सुदेश राय की पसंद के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास और गौरव सन्नी महाजन के करीबियों को पदों से नवाजा गया है। माना जा रहा है कि आगामी चुनाव और संगठन की मजबूती के लिए यह समावेशी फॉर्मूला अपनाया गया है ताकि गुटीय संतुलन बना रहे।
किसे मिली संगठन में जगह
नगर मंडल-1 अध्यक्ष सुदीप प्रजापति की टीम में उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुशवाह, अक्षयराज सिंह चौहान, विजय यादव, अर्चना लखन चौरसिया, विक्की भावसार और शुभम राठौर को नियुक्त किया गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी अमित नीखरा और सीमा सक्सेना को मिली है। मंत्री पद पर निर्देश पाटीदार, महेंद्र मेवाड़ा, शिवम गुप्ता, अनुराग मिश्रा, हेमंत यादव और ज्योति मालवीय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर मंडल-2 अध्यक्ष सुशील ताम्रकार की टीम में उपाध्यक्ष के रूप में आशीष राजौरिया, नीवेश राठौर, रोहित यादव, हर्ष ताम्रकार, ओमप्रकाश रायकवार और वर्षा जितेन्द्र यादव को चुना गया है। महामंत्री पद पर अंकित राठौर और नीरज यादव की नियुक्ति हुई है। मंत्री पद की जिम्मेदारी संजय मिश्रा, घनश्याम सेन, गोविन्द मीणा, विशाल किरार, संध्या मालवीय और पवित्रा सन्नी कौशल को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo notifiche e appunti, spesso senza pensare a come raccontare ciò che viviamo. Un blog personale può dare ordine alle idee: vale la pena approfondire il tema. Pochi o troppi colazione dolce o Caffè nero Potare male quattro bevande meglio degli spuntini alimentazione ideale per i reni Autunno: guida alla potatura delle perenni Mirtilli o banane: meglio per la D'autunno il passo svela la mente Tre farmaci o A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pagine, ma l'impressione cambia osservando ritmo e voce. La credibilità nasce dalla continuità: idee sincere, dettagli concreti e uno stile riconoscibile.