Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

बुधनी में कल शिव-हनुमान का फिर होगा आमना-सामना

सीहोर। विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा जब बुधनी की धरा पर भाजपा और कांग्रेस के तमाम दिग्गज एक साथ नजर आ सकते हैं। रविवार 22 मार्च को बुधनी की सियासत में एक बड़ा दिलचस्प मोड़ आने वाला है। अवसर है कांग्रेस नेता और हनुमान फेम विक्रम मस्ताल द्वारा आयोजित मां नर्मदा का विशाल भंडारा, जिसमें शामिल होने के लिए उन्होंने खुद अपने राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आमंत्रित किया है। यदि शिवराज सिंह इस आयोजन में पहुंचते हैं तो चुनाव के बाद पहली बार शिव और हनुमान का आमना-सामना होगा।
बता दें बता दें कि मां नर्मदा के अनन्य भक्त विक्रम मस्ताल ने हाल ही में 90 दिनों की कठिन पैदल नर्मदा परिक्रमा पूरी की है। इसी उपलक्ष्य में उनके निज निवास सलकनपुर इटारसी रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
दिग्गजों का जमावड़ा और शिवराज का दौरा
कार्यक्रम में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सांसद नकूल नाथ, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, लखन घनघोरिया, अरुण यादव, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह सहित दर्जनों विधायक शामिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कल बुधनी दौरे पर हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के अनुसार शिवराज सिंह सुबह 11 बजे टीटीसी भवन बुधनी में किसान मेले को संबोधित करेंगे। चर्चा है कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच वे विक्रम मस्ताल के निमंत्रण को स्वीकार कर भंडारे में भी शिरकत कर सकते हैं।
प्रशासनिक सिस्टम अलर्ट पर
दिग्गज नेताओं और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एसडीएम और एसडीओपी सहित प्रशासनिक अमले ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र के लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कल मंच पर राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता को किनारे रखकर शिव और हनुमान एक साथ नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo notifiche e appunti, spesso senza pensare a come raccontare ciò che viviamo. Un blog personale può dare ordine alle idee: vale la pena approfondire il tema. Pochi o troppi colazione dolce o Caffè nero Potare male quattro bevande meglio degli spuntini alimentazione ideale per i reni Autunno: guida alla potatura delle perenni Mirtilli o banane: meglio per la D'autunno il passo svela la mente Tre farmaci o A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pagine, ma l'impressione cambia osservando ritmo e voce. La credibilità nasce dalla continuità: idee sincere, dettagli concreti e uno stile riconoscibile.