Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में संकल्प से समाधान अभियान का मेगा शिविर, प्रभारी मंत्री ने 98.96 प्रतिशत आवेदनों के निराकरण को सराहा

सीहोर। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित संकल्प से समाधान अभियान का जिला स्तरीय समापन समारोह गुरुवार को जिला मुख्यालय पर गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सीहोर जिला इस अभियान के क्रियान्वयन में प्रदेश के औसत से कहीं आगे रहा है।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार हर व्यक्ति की पीड़ा को समझकर उसका समाधान कर रही है। उन्होंने कहा यह अभियान मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है, जिसने सरकार और जनता के बीच की दूरी को खत्म कर प्रशासन को सीधे लोगों के द्वार तक पहुंचाया है। उन्होंने प्रदेश में निवेश बढऩे और नक्सलवाद के खात्मे जैसे ऐतिहासिक कदमों का भी उल्लेख किया।

सीहोर जिले की शानदार उपलब्धियां
जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने अभियान की रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 12 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान में सीहोर जिले ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है….
निराकरण दर: जिले में कुल 1,12,950 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1,11,346 (98.96 प्रतिशत) का निराकरण किया जा चुका है।
प्रदेश में स्थिति: राज्य के प्रति जिला औसत 81 हजार आवेदन की तुलना में सीहोर में 37 प्रतिशत अधिक आवेदन आए और निराकरण भी औसत से 38 प्रतिशत अधिक रहा।
विस्तार: अभियान के तहत जिले की 542 ग्राम पंचायतों और 158 नगरीय वार्डों को कवर करते हुए कुल 52 क्लस्टर, ब्लॉक और जिला स्तरीय शिविर लगाए गए।
इन योजनाओं में मिला बड़ा लाभ
अभियान के दौरान 19 विभागों की 106 सेवाओं को शामिल किया गया था। प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार रहीं, जिनमें सहकारिता विभाग द्वारा रिकॉर्ड 25,584 किसान कार्ड स्वीकृत किए गए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 15,545 निर्माण अनुमतियां दी गईं। 11 हजार 878 खसरा-खतौनी की प्रतिलिपियां वितरित की गईं। 9774 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
शिविर के दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 25 चयनित हितग्राहियों को लाभ का वितरण किया। कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सीताराम यादव, कलेक्टर बालागुरु के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju pozabimo, da zdravo ni nujno dolgočasno. Z nekaj preprostimi sestavinami nastanejo okusni obroki, zato se splača temo podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na Buča je odlična Večina uporabi preveč moke pri jabolčno-hruškovi šarlotki na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz kozarca razkrije Zakaj krompir v hladilniku osladi? Na prvi pogled se zdi, da je za zdrav in okusen obrok potrebnega veliko časa, vendar nekaj preprostih sestavin hitro spremeni vtis. Tako nastane jed, ki nasitī in razveseli.