Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने 2.79 करोड़ के विद्युत सब स्टेशन का किया लोकार्पण

मंडी क्षेत्र में अब नहीं होगी बिजली की किल्लत, ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती मांग के बीच क्षेत्रवासियों को मिलेगी बढ़ी राहत

सीहोर। जिला मुख्यालय के मंडी क्षेत्र और आसपास के रहवासियों के लिए बिजली की समस्या अब बीते दिनों की बात हो जाएगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने गुरुवार को सीहोर मंडी में 2 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का विधिवत लोकार्पण किया।
लोकार्पण अवसर पर संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि जैसे-जैसे गर्मी का मौसम नजदीक आ रहा है, बिजली की मांग में इजाफा होना तय है। ऐसे समय में इस नए सब स्टेशन का प्रारंभ होना क्षेत्रवासियों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि इस स्टेशन के चालू होने से न केवल निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, बल्कि तकनीकी खराबी और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या में भी भारी कमी आएगी।
बुनियादी सुविधाओं का हो रहा विस्तार
श्रीमती गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए संकल्पित है। बिजली, सडक़ और पानी जैसी बुनियादी जरूरतों को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास की गति को तेज करना और हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर बालागुरु के., बिजली विभाग के अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। लोकार्पण के बाद प्रभारी मंत्री ने सब स्टेशन का निरीक्षण किया और बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju pozabimo, da zdravo ni nujno dolgočasno. Z nekaj preprostimi sestavinami nastanejo okusni obroki, zato se splača temo podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na Buča je odlična Večina uporabi preveč moke pri jabolčno-hruškovi šarlotki na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz kozarca razkrije Zakaj krompir v hladilniku osladi? Na prvi pogled se zdi, da je za zdrav in okusen obrok potrebnega veliko časa, vendar nekaj preprostih sestavin hitro spremeni vtis. Tako nastane jed, ki nasitī in razveseli.