महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, निकाली महंगाई की शवयात्रा

सीहोर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर ने बढ़ती महंगाई और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व, जिला प्रभारी दिनेश मेघानी और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल की विशेष उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोतवाली चौराहा से लीसा टॉकीज चौराहे तक महंगाई की शवयात्रा निकाली। प्रदर्शन के अंत में महंगाई रूपी शव का दाह संस्कार किया गया और उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

शवयात्रा के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान महंगाई की ये सरकार, जनता पर करती अत्याचार, तेल-गैस के बढ़ते दाम, जनता का छीन रहे अरमान, नरेंद्र भी गायब, सिलेंडर भी गायब और बिजली विभाग की तानाशाही नहीं चलेगी जैसे तीखे नारे लगाए गए।
गैस और डीजल की किल्लत से जनजीवन बेहाल
जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा सरकार की अपरिपक्व नीतियों के कारण आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों को उठाया कि जिले में गैस की कमी के कारण चाय-नाश्ते की छोटी दुकानें बंद होने की कगार पर हैं। शादी वाले घरों और भंडारा समितियों को भारी परेशानी हो रही है। किसानों को खेती के लिए आवश्यक डीजल केन और ड्रम में नहीं मिल पा रहा है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 1 अप्रैल से विद्युत दरों में होने वाली अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि आम आदमी की कमर तोड़ देगी।
लाइनों में लगी जनता
पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि आज जनता अपने काम छोडक़र गैस सिलेंडर की लाइनों में दिन-भर लगी रहती है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक समय था जब वे सिलेंडर सिर पर रखकर प्रदर्शन करती थीं, लेकिन आज जब महंगाई चरम पर है, तो वे कहीं नजर नहीं आ रही हैं। सरकार केवल बयानबाजी कर रही है जबकि गरीब का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से विष्णु प्रसाद राठौर, ओम वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, राशिद नेताजी, राजेन्द्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, ओम बाबा राठौर, विवेक राठौर, कमलसिंह चौहान, गुलाब बाई ठाकुर, रमेश गुप्ता, रघुवीर सिंह दांगी, राकेश वर्मा, नरेन्द्र खंगराले, हरीश आर्य, हर्षदीप राठौर, जाहीद गुड्डू, घनश्याम जांगड़ा, राजकुमार मालवीय, संतोष शर्मा, मजीद अंसारी, हसीन कुरैशी, ईरफान लाला, मनोज पटेल, अरविन्द ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर नेमदाखेड़ी, सनब्बर भाई, प्रेमनारायण परमार, रामायण प्रसाद शुक्ला, सुभाष पटेल, महेश मुंदीखेड़ी, सत्यनारायण तिवारी, अरविन्द्र सेमलीबर्री, राजाराम मालवीय, चन्दन ठाकुर, ममता शर्मा, आरती खंगराले, केके रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, राहुल ठाकुर, मनीष मेवाड़ा, लक्की सक्सेना, संतोष मालवीय, यश यादव, विवेक टांक, सुयश तोमर, प्रवेश परिहार, गजराज परमार, ब्रजेश पाटीदार, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



